
शादी से इनकार करने पर लड़की ने तमंचा अड़ाकर किडनैप किया युवक, होंडा सिटी में रखकर लाई थी लाल जोड़ा
AajTak
लड़के ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़की ने अपने भाई संग मिलकर लड़के का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया. हथियारों के बल पर लड़की युवक को शादी करने के लिए सीधे मंदिर ले गई, लेकिन पुलिस ने शादी करने से पहले युवक को बरामद कर लिया. मौके से शादी का लाल जोड़ा और तमंचा समेत होंडा सिटी कार बरामद की है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के चांदपुर में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के स्टेनो का फिल्मी स्टाइल में ऑफिस जाते समय अपहरण कर लिया गया. इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. चार घंटे बाद पुलिस ने अपहृत हुए युवक को बरामद कर लिया. पुलिस ने युवक का अपहरण करने वाली लड़की और उसके भाई के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, शादी से इनकार करने की बात पर नाराज लड़की ने अपने भाई और उसके दोस्तों संग मिलकर युवक का अपहरण कर लिया. युवक को जबरन नजीबाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में ले जाया गया. इसी दौरान अपहृत के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस पहुंच गई और अपहरण करने वाले तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया. वहीं, युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया.
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि चांदपुर के जुडिशल मजिस्ट्रेट के स्टेनो अंकुर का ऑफिस जाते समय कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और कार में डालकर अपने साथ ले गए. अंकुर अपने एक साथी के साथ ऑफिस जा रहे थे.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई. पुलिस और एसओजी की टीम ने अंकुर के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और उसका पीछा करना शुरू कर दिया. लोकेशन के आधार पर पुलिस नजीबाबाद के आर्य समाज मंदिर पहुंच गई. वहां से युवक अंकुर को सकुशल बरामद कर लिया.
अपहरण करने वाली युवती और उसका रिश्ते का भाई और भाई का दोस्त मौके पर पकड़े गए, जबकि चार अन्य फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है. पकड़े गए दो युवकों के पास से दो तमंचे और शादी का लाल जोड़ा बरामद हुआ.
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कि स्टेनो अंकुर का रिश्ता 14 मई 2021 को युवती के साथ से हुआ था और रिश्ता करने के दौरान ही दान दहेज में काफी सामान और गाड़ी दी गई थी, लेकिन बाद में अंकुर ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









