
शादी टूटी तो महिला ने सगाई की अंगूठी 15 लाख रुपए में बेचने का किया फैसला!
AajTak
सगाई की अंगूठी महिला ने फेसबुक पर बेचने का फैसला किया, दरअसल, महिला की शख्स के साथ शादी टूट गई थी. इस बारे सोशल मीडिया यूजर्स की राय जुदा नजर आई. कुछ लोगों ने कहा कि महिला को यह अंगूठी पार्टनर को वापस कर देनी चाहिए थी, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह महिला का ही गिफ्ट है. ऐसे में उसे पूर्ण अधिकार है कि वह इसके साथ क्या करना चाहती है.
महिला ने शख्स के साथ शादी ना करने का फैसला किया, इसके बाद उन्होंने सगाई की अंगूठी ऑनलाइन 15 लाख रुपए कीमत में बेचने का फैसला किया. हालांकि, इस अंगूठी की वैसे कीमत 19 लाख रुपए के आसपास है. इस मुद्दे पर इंटरनेट यूजर्स की राय भी अलग-अलग नजर आई.
महिला ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है. महिला को उनके पार्टनर ने सगाई पर एक कैरेट की हीरे की अंगूठी दी थी. महिला ने शादी ना करने की वजह से अंगूठी को 'फेसबुक मार्केटप्लेस' पर बेचने का फैसला किया. महिला ने इस अंगूठी को महज एक बार पहना था.
फेसबुक पर महिला ने लिखा कि बहुत ही स्पष्ट वजह है कि मैं इस अंगूठी को बेचना चाहती हूं. पहले मैं शादी करना चाहती थी और अब ऐसा नहीं कर रही हूं. महिला ने यह भी लिखा कि इसकी कोई रसीद वह नहीं दे पाएंगी, जो लोग इच्छुक हैं वे केवल बैंक ट्रांसफर करें.
वैसे, महिला के इस फैसले पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय अलग-अलग सामने आई. एक यूजर ने लिखा कि महिला को यह अंगूठी अपने पार्टनर को वापस कर देनी चाहिए थी. दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर महिला के पार्टनर ने इस अंगूठी का पेमेंट किया है तो उन्हें इसके पैसे वापस कर देने चाहिए.
तीसरे यूजर ने लिखा कि कानूनी तौर पर आप इस अंगूठी को नहीं बेच सकती हैं, इसे आपको वापस कर देना चाहिए, क्योंकि आपकी शादी नहीं हुई है. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि इस अंगूठी को खरीदना घाटे का सौदा हो सकता है, क्योंकि इसकी कोई रसीद या सर्टिफिकेट नहीं है, आखिर कैसे सिद्ध होगा कि यह अंगूठी असली है भी या नहीं?
वहीं, कई यूजर्स ने इससे भिन्न राय भी रखी. इन लोगों ने कहा कि महिला को सगाई की अंगूठी बेचने का पूरा अधिकार है. एक यूजर ने लिखा-अंगूठी महिला का गिफ्ट है, ऐसे में यह उनकी ही हुई.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










