
शादी छोड़ प्रदर्शन करने गया दूल्हा, दुल्हन बोली- नहीं चेंज करूंगी ड्रेस!
AajTak
एक राजनीतिक रैली में शामिल होने के लिए एक शख्स अपनी शादी छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद दुल्हन का बुरा हाल हो गया. एक वीडियो में अपनी पीड़ा बताते हुए वह काफी परेशान नजर आई. दुल्हन ने कहा कि इमरान खान को डंडे मारकर उनके होने वाले शौहर को वापस भेजना चाहिए.
एक दूल्हा शादी से पहले फरार हो गया. अपनी शादी से उठकर वह एक राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चला गया. दूसरी ओर, उसकी दुल्हन सजधजकर तैयार बैठी रही. दुल्हन ने आपबीती एक वीडियो में शेयर की है. दुल्हन ने कहा कि उनके होने वाले शौहर में कोई कमी नहीं है, वह अब भी उनका इंतजार कर रही हैं.
ये घटना पाकिस्तान की है. दुल्हन सिदरा नदीम का कहना है कि उनकी इजाज से शादी होनी वाली थी. लेकिन, वह इमरान खान के लॉन्ग मार्च में शामिल होने के लिए चले गए. सिदरा से जब पूछा गया कि क्या वह इमरान खान से ज्यादा मोहब्बत करता है? इस पर उन्होंने कहा कि लगता तो ऐसा ही है. सिदरा ने कहा कि वह तो चाहती हैं इमरान खान उसे (इजाज को) डंडे मारकर लॉन्ग मार्च से वापस भेजें.
सिदरा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का है शादी के बाद वह 'सिदरा नदीम' से 'सिदरा इजाज' होने वाली थीं, जोकि नहीं हो पाया. वह अभी भी अपने इजाज का इंतजार कर रही हैं.
सिदरा ने कहा कि अगर इजाज वापस आ जाते हैं तो वह उनके साथ जाएंगी. वह खुद भी इमरान खान को पसंद करती हैं. मुल्क की तरक्की वह भी देखना चाहती हैं.इमरान खान निकाल रहे थे लॉन्ग मार्च पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर से इस्लामाबाद के बीच 'आजादी मार्च' नाम से 'लॉन्ग मार्च' निकाल रहे थे. इसी दौरान सिदरा का होने वाला शौहर इसमें शामिल होने के लिए चला गया था.
ये तो 'दूल्हा चोरी मार्च' है हालांकि, सिदरा ने 'आजादी मार्च' को 'दूल्हा चोरी मार्च' भी कह दिया. सिदरा ने कहा कि उनके होने वाले शौहर के ना आने की वजह से काफी नुकसान हुआ है. वह ब्यूटी पार्लर में अपना पैसा दे चुकी थीं. उनके घरवालों का भी काफी नुकसान हुआ है. खाने का ऑर्डर दिया जा चुका था, हॉल बुक हो चुका था.
सिदरा ने 'इमरान खान मेरा दूल्हा वापस करो', 'इमरान खान मेरा खर्चा वापस करो' जैसे नारे भी लगाए.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











