
शादी के नाम पर नाबालिग से एक साल तक रेप, गर्भवती हुई लड़की तो खुला मामला
AajTak
मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर प्रेमी रेप करता रहा. जब वो गर्भवती हो गई तो उसका अबॉर्शन करावा दिया. अब प्रेमी ने शादी ने इनकार कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह सिलसिला पिछले एक साल से लगातार जारी था. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस ने तत्काल आरोपी प्रेमी सहित उसके माता-पिता पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए.
पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 5 माह की गर्भवती होने के बाद उसका अबॉर्शन करावाया गया. फिर उसके प्रेमी ने शादी ने इनकार कर दिया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी उसके पिता-माता पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं.
इस मामले पर एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि शादी का सांझा देकर उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया है. जिसके बाद वो गर्भवती हो गई और जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया गया. मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है. आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










