
शशि थरूर कांग्रेस के अब तक के व्यवहार का हिसाब ही नहीं, चुन चुन कर बदला भी ले रहे हैं
AajTak
शशि थरूर कांग्रेस के भीतर होते हुए भी देश की राजनीति में अपनी अलग शख्सियत और अहमियत रखते हैं. मुश्किल ये है कि न तो कभी कांग्रेस उनको तवज्जो देती है, न वो किसी की परवाह करते हैं. हाल फिलहाल जो भी हो रहा है, वो भी इसी टकराव का नतीजा है.
शशि थरूर हैं तो कांग्रेस में ही, लेकिन किसी ऐसी छोर पर जो बाकियों से बहुत दूर होती है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं की निगाह हमेशा टिकी रहती है. कुछ कांग्रेस नेता ऐसे भी होंगे, शशि थरूर जिनकी आंखों की किरकिरी बने हुए होंगे. हो सकता है, राहुल गांधी के साथ ऐसा न हो - लेकिन उनको भी तो अपने नजदीकी सलाहकारों की बात सुननी ही होती है.
अभी तक शशि थरूर ने खुद कभी नहीं कहा कि वो कांग्रेस छोड़ सकते हैं. लेकिन, तंग आकर एक मलयालम पॉडकास्ट में ये जरूर बोल दिया था कि उनके पास काम की कमी नहीं है. हालांकि, ऐसे कामों की सूची में वो राजनीति की जगह अपनी किताबों और लेक्चर देने के निमंत्रण का ही जिक्र किया था. वो भी बड़ी संजीदगी से.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर ताजा विवाद शुरू हुआ पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ विदेश दौरे पर जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में उनका नाम शामिल किये जाने पर. जैसे ही प्रेस रिलीज आई, शशि थरूर ने स्वागत करते हुए गर्व का इजहार कर दिया. कांग्रेस को लगा कि जो नाम भेजे, उसे छोड़कर शशि थरूर को ले लिया गया. कांग्रेस नेता बवाल करने लगे. बाद में केंद्र सरकार ने कांग्रेस की सूची से आनंद शर्मा को भी शामिल कर लिया.
केरल सरकार की तरफ से तुर्किए को 2023 में दी गई 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद पर तो बवाल मचा ही हुआ था, शशि थरूर ने सोशल साइट एक्स ऐसी बात लिख डाली कि कांग्रेस में उनके सारे विरोधी परेशान हो उठें. शशि थरूर ने लिखा, 'सितंबर, 2016 में पहली बार भारत ने एक आतंकी लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए एलओसी को पार किया था... उससे पहले भारत ने ऐसा पहले कभी नहीं किया.'
एक पोस्ट में शशि थरूर ने ये भी साफ कर दिया था कि उनको किसी की परवाह भी नहीं है, 'हमेशा की तरह, आलोचकों और ट्रोल्स ने मेरे विचारों और शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया, जिसका स्वागत है... सच में मेरे पास करने के लिए बेहतर काम हैं.'
अब कांग्रेस की तरफ से शशि थरूर पर लगातार हमला बोला जा रहा है. उदित राज को भी काम मिल गया है, वो तो शशि थरूर को बीजेपी का सुपर प्रवक्ता बता चुके हैं. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा अब शशि थरूर की 2018 में आई किताब 'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर' का एक पेज शेयर करके उनको एक्सपोज करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि बीजेपी समझ जाये कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में क्या सोच रखते हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










