
'शर्म तुम्हें करनी चाहिए, जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए', सदन में अखिलेश पर आगबबूला हुए CM योगी
AajTak
UP News: UP विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली. प्रयागराज में हुए राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या को लेकर यह बहस हुई.
उत्तर प्रदेश विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच जमकर बहस हुई. सदन में कार्यवाही के दौरान प्रयागराज शूटआउट मामले पर बयान दे रहे सीएम योगी ने मुलायम सिंह के बयान 'लड़कों से गलती हो जाती है' का जिक्र कर दिया, तो बीच में टोकते हुए अखिलेश ने चिन्मयानंद को लेकर सवाल पूछ लिया. इससे आगबबूला योगी बोल पड़े कि जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए, उन्हें प्रदेश में सुरक्षा की बात करते शर्म आनी चाहिए. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के राज में मायावती के साथ हुए गेस्ट हाउस कांड का भी जिक्र किया.
सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया. इसी मुद्दे को लेकर सीएम योगी और अखिलेश के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई.
महिलाओं के सम्मान की बात पर छिड़ा विवाद
दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभिभाषण के दौरान सपा के हंगामे को लेकर कहा, मातृशक्ति की प्रतीक महिला राज्यपाल (आनंदी बेन पटेल) जब सदन को संबोधित कर रही थीं, उस समय नारे लगाना, उनको वापस जाने का कहना, असंसदीय व्यवहार करना कितना सही है? ये प्रदेश की आधी आबादी को अपमान करने जैसा है, जब सालों पहले गेस्ट हाउस कांड में घटना घटी थी, तब भी इनका आचरण सामने आया था. 'लड़के हैं, गलती कर देते हैं' ऐसे ही तमाम वक्तव्य सामने आए थे. ये लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, ये आश्चर्यजनक स्थिति है.
चिन्मयानंद के जिक्र से भड़के योगी
इस पर अखिलेश यादव ने रेप के आरोपी चिन्मयानंद का जिक्र करते हुए कहा, ''ये भी बताएं कि चिन्मयानंद किसका गुरु है? शर्म आनी चाहिए...'' यह सुनते ही सीएम योगी भड़क गए और अखिलेश की ओर देखते हुए बोले, शर्म तुम्हें करनी चाहिए, जो अपने आप का भी सम्मान नहीं कर पाए...''

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










