
शर्मनाक! स्कूली बच्चियों के सामने कर रहा था गंदी हरकत, 68 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के सोलापुर में एक स्कूल में पढ़ रही 13 साल की तीन लड़कियों को देखकर कथित रूप से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. 68 साल केे बुजुर्ग के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
महाराष्ट्र के सोलापुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल में पढ़ रही 13 साल की तीन लड़कियों को देखकर कथित रूप से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
68 साल के इस व्यक्ति के खिलाफ जेल रोड पुलिस स्टेशन में पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. स्कूल प्रिंसिपल ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी का नाम यल्लपा कुंचिकोर्वे बताया गया है.
पुलिस आयुक्त एम.राजकुमार ने बताया कि तीनों लड़कियों के साथ जो हुआ वह बहुत गलत है. आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हम 48 घंटे के भीतर जांच पूरी कर लेंगे. पुलिस कमिश्नर एम.राज कुमार ने बताया कि हम आरोपपत्र दाखिल करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने का प्रयास कर रहे हैं.
बता दें कि बीते साल उत्तर प्रदेश के कौशांबी से अश्लीलता करने वाले एक और बुजुर्ग का मामला सामने आया था. यहां मनचले बुजुर्ग को महिला से फोन पर अश्लील बातें करना भारी पड़ा. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, उसके गले में जूते-चप्पलों की माना पहनाई और पीट-पीटकर पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान गांव में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि बुजुर्ग को बचा सके. वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और गांव पहुंच मामले की जांच की.
Input: विजय कुमार रामचंद्र बब्बर

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








