
'शर्मनाक आपकी गलतबयानी, हमने हमास आतंकी मारे हैं...', गाजा पर प्रियंका गांधी के पोस्ट पर इजरायल का जवाब
AajTak
गाज़ा में इज़रायल के द्वारा हो रही बमबारी पर कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया है. उन्होंने इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है. इस पर इज़रायल के राजदूत रेवुएन अजार ने जवाब में कहा कि 25,000 हमास आतंकवादी मारे गए और नागरिकों की मौत हमास की रणनीतियों का नतीजा है.
गाज़ा में इज़रायल और हमास के बीच जारी जंग में अब तक हज़ारों आम नागरिक मारे जा चुके हैं. इज़रायल की सेना ने पूरे गाज़ा पर कब्ज़ा करने की योजना बनाई है, जिसके चलते वैश्विक स्तर पर विवाद बढ़ रहा है. इसी बीच, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इज़रायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने 60 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या की है, जिनमें 18,430 बच्चे शामिल हैं.
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "इज़रायल नरसंहार कर रहा है. इसने 60 हज़ार से ज़्यादा लोगों को मार डाला है, जिनमें 18,430 बच्चे हैं. सैकड़ों लोगों को भूख से मरने के लिए मजबूर किया गया है, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं, और अब लाखों लोगों को भूखा मारने की धमकी दी जा रही है."
उन्होंने आगे कहा कि इन अपराधों को चुप्पी और निष्क्रियता के जरिए सक्षम बनाना भी एक अपराध है. यह शर्मनाक है कि भारत सरकार चुप है, जबकि इज़रायल फ़िलिस्तीन के नागरिकों पर यह तबाही बरपा रहा है.
प्रियंका के आरोपों पर इजरायल का जवाब...
भारत में इज़रायल के राजदूत रेवुएन अजार (Reuven Azar) ने प्रियंका गांधी के आरोपों का कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा, "शर्मनाक आपकी गलतबयानी है. इज़रायल ने 25 हज़ार हमास आतंकवादियों को मारा है. मानव जीवन में हुई बड़ी क्षति, हमास की घिनौनी रणनीतियों का नतीजा है- जैसे नागरिकों के पीछे छिपना, राहत या निकासी करने वालों पर गोली चलाना और रॉकेट दागना."
रेवुएन अजार ने यह भी कहा कि इज़रायल ने गाज़ा में 20 लाख टन खाद्य सामग्री भेजी, लेकिन हमास ने उन्हें जब्त करने की कोशिश की, जिससे भूख की स्थिति बनी. उन्होंने यह दावा भी किया कि गाज़ा की आबादी पिछले 50 साल में 450 फीसदी बढ़ी है, इसलिए वहां नरसंहार का कोई सवाल नहीं है. हमास के आंकड़ों पर भरोसा न करें.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










