
शरीर पर भस्म, माथे पर तिलक, कानों में कुंडल और... 16 नहीं नागा साधु करते हैं 17 शृंगार
AajTak
महिलाओं के 16 शृंगार तो आपने सुने हैं, लेकिन नागा साधुओं का 17 शृंगार न सिर्फ रोचकता जगाता है, बल्कि हर एक शृंगार की अपनी विशेषता और अपनी कहानी है. इन सभी अलंकारों का सीधा संबंध भोलेनाथ शिव शंकर से है और हर शृंगार कहीं न कहीं उनके ही किसी न किसी स्वरूप का हिस्सा है.
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में नागा साधु विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं. इन साधुओं की परंपरा, शृंगार और रहन-सहन में एक अद्भुत रहस्य और आध्यात्मिकता छिपी होती है. महाकुंभ के दौरान अमृत (शाही) स्नान के अवसर पर नागा साधुओं का ये शृंगार देखने लायक होता है. इस शृंगार की तैयारी रात से ही शुरू हो जाती है, ताकि सुबह भोर में शाही स्नान के लिए वे पूरी तरह से तैयार हों. पत्रकार व लेखक धनंजय चोपड़ा की किताब "भारत में कुंभ" में नागा साधुओं के सत्रह शृंगार का विस्तार से उल्लेख किया गया है. आइए जानते हैं इन सत्रह शृंगारों की विशेषताएं.
महिलाओं के 16 शृंगार तो आपने सुने हैं, लेकिन नागा साधुओं का 17 शृंगार न सिर्फ रोचकता जगाता है, बल्कि हर एक शृंगार की अपनी एक विशेषता और अपनी एक कहानी है. इन सभी अलंकारों का सीधा संबंध भोलेनाथ शिव शंकर से है और हर शृंगार कहीं न कहीं उनके ही किसी न किसी स्वरूप का हिस्सा है.
1. भभूत या भस्म नागा साधुओं के लिए भभूत वस्त्र के समान है. स्नान के बाद वे इसे पूरे शरीर पर लगाते हैं. इसे श्मशान से प्राप्त राख से बनाया जाता है, लेकिन कई साधु इसे हवन सामग्री और गोबर जलाकर तैयार करते हैं. इस भभूत को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को भी वितरित किया जाता है. भभूत बनाने की प्रक्रिया में हवन सामग्री और गाय के गोबर को भस्म किया जाता है. हवन कुंड में पीपल, पाकड़, आम, बेलपत्र, केले के पत्ते आदि के साथ कच्चे दूध का उपयोग किया जाता है. इन सामग्रियों को मिलाकर गोले (लड्डू) बनाए जाते हैं. इन गोलों को बार-बार आग में तपाया जाता है और फिर कच्चे दूध से ठंडा किया जाता है. इस प्रकार तैयार भभूत को नागा संन्यासी प्रसाद के रूप में लोगों को देते हैं और स्वयं अपने शरीर पर लगाते हैं.
2. लंगोट या कौपीनः भभूत के अलावा, नागा साधु लंगोट या कौपीन पहनते हैं. यह उनके अनुयायियों को असहजता से बचाने या हठयोग का पालन करने के लिए पहना जाता है. लंगोट, प्राचीन काल से ही साधुओं के वेश का अभिन्न अंग रहा है. इसके तीन कोर तीन तप, तीन लोक और तीन व्रत के प्रतीक होते हैं. यह ब्रह्मचर्य पालन का सभी सबसे सहयोगी वस्त्र है और भगवान शिव के प्रसिद्ध रुद्रांश हनुमान जी द्वारा धारण किया हुआ वस्त्र है. इसका अध्यात्मिक महत्व भी इसलिए अधिक है.
3. रुद्राक्षः नागा साधुओं के लिए रुद्राक्ष भगवान शिव का प्रतीक है. वे इसे गले और शरीर पर धारण करते हैं. कुछ साधु तो रुद्राक्ष की मालाओं से पूरे शरीर को सजाते हैं. रुद्राक्ष को भगवान शिव की नेत्रों से गिरा जल माना जाता है. धरती पर इन्हें साक्षात शिव स्वरूप ही मानते हैं. ये रुद्राक्ष एकमुखी, दो मुखी, तीनमुखी, चारमुखी और पंचमुखी तक होते हैं. रुद्राक्ष में पड़ी धारियों के आधार पर उनके मुख तय किए जाते हैं.
4. चंदन, रोली और हल्दीः माथे पर चंदन, रोली या हल्दी का तिलक नागा साधुओं के शृंगार का अभिन्न हिस्सा है. इनसे ये माथे पर त्रिपुंड बनाते हैं, छाप लगाते हैं और भुजा पर भी लेप लगाते हैं. इसके लाल-पीले रंग त्याग और तप के प्रतीक हैं. भगवान शिव को भी चंदन का लेप लगाया जाता है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








