
'शराब पीकर पीटता था...', पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी हत्या, गटर में मिली लाश
AajTak
फरीदाबाद पुलिस ने अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. महिला के प्रेमी ने मृतक की शराब पिलाने के बाद उसका गला घोंट दिया था.
हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी है. मृत युवक का शव यहां सेक्टर 56 में एक गटर से बरामद किया गया था. मृतक की पहचान संजय कॉलोनी, सेक्टर 23 के निवासी 35 साल के राकेश के रूप में हुई है.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसकी पत्नी रंजीता और उसके प्रेमी विजय नारायण को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस के मुताबिक, राकेश के भाई संतोष ने 2 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 31 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गया था.
अधिकारी ने बताया कि अगले दिन राकेश का शव सेक्टर 56 में सड़क किनारे एक नाले से बरामद किया गया. मृतक के परिवार ने हत्या का संदेह जताया और पोस्टमार्टम के बाद प्राथमिकी में हत्या का आरोप जोड़ा गया.पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने संजय कॉलोनी निवासी विजय नारायण को सेक्टर 56 से गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा, 'पूछताछ के दौरान, नारायण ने खुलासा किया कि उसकी मृतक की पत्नी रंजीता से दोस्ती थी और राकेश शराब पीने के बाद उसे पीटता था.'
नारायण ने आगे बताया कि 'फिर दोनों ने राकेश को खत्म करने की योजना बनाई. 31 जनवरी की शाम को नारायण ने राकेश को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया. जब राकेश बेहोश हो गया, तो नारायण ने मफलर से उसका गला घोंट दिया और उसके शव को पास के नाले में फेंक दिया.' फ़रीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, 'रंजीता और नारायण दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










