
शराब पीकर करता था लड़ाई, माता-पिता घर छोड़कर बहन के यहां गए तो दे दी जान
AajTak
दिल्ली के पहाड़गंज स्थित अपने घर में एक 23 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को सोमवार को बताया कि 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में अपने घर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात को हुई. मृतक की पहचान जसमीत उर्फ जश्न के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि जसमीत शराब पीने का आदी था और अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था.
अधिकारी ने बताया कि 22 फरवरी की शाम करीब 7 बजे उसने शराब के नशे में अपनी मां से झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की. वहीं, फिर झगड़े के डर से उसके माता-पिता घर छोड़कर गाजियाबाद में अपनी बेटी के यहां चले गए.
यह भी पढ़ें: कानूनी पचड़े में फंसे निखिल नंदा, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप, FIR दर्ज
23 फरवरी को पड़ोसियों ने दंपति को बताया कि किसी ने उनके घर में घुसने की कोशिश की है. जिसके बाद उन्होंने अपने एक रिश्तेदार तेजिंदर को घर की चाबी देकर जांच करने के लिए भेजा. तेजिंदर रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे और ताला सही-सलामत पाया. वहीं, अंदर घुसने पर उन्होंने पाया कि जसमीत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही पुलिस ने मामले की जांच अन्य एंगल से भी शुरू कर दी है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










