
शरद मल्होत्रा बोले- लोग मेरे साथ काम नहीं करना चाहते, बताई वजह
AajTak
शरद मल्होत्रा ने इंडस्ट्री में मिलने वाले काम को लेकर चर्चा की. जूम टीवी संग बातचीत में उन्होंने कहा कि जब भी मैं कुछ नया करता हूं तो बहुत एक्साइटेड होता हूं. मैं काम को लेकर बहुत चूजी हूं. मुझे कहीं न कहीं इस वजह से पसंद नहीं किया जाता. मेरे पर्सनल ग्रोथ के लिए मेरे लिए यह चीज मायने रखती है.
एक्टर शरद मल्होत्रा टीवी इंडस्ट्री की जाने-माने अभिनेता हैं. सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' में इन्होंने सागर प्रताप सिंह का रोल अदा किया था जो काफी पॉपुलर हुआ था. इसके बाद इन्हें 'भारत का वीर पुत्रः महाराणा प्रताप' और 'कसम तेरे प्यार की' में देखा गया. छोटे पर्दे पर इन्हें हल्क पर्सनैलिटी के लिए भी जाना-जाता रहा है. अपनी एक्टिंग से इन्होंने दर्शकों को काफी इंप्रेस भी किया है. हाल ही में यह 'नागिन 5' में सुरभि चांदना संग नजर आए थे. इन्होंने कुछ समय पहले ही 'विद्रोही' शो को साइन किया है. 11 अक्टूबर से यह प्रसारित होना शुरू हुआ है. यह एक हिस्टॉरिकल ड्रामा शो है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












