
शरद पवार गुट को मिला नया नाम, राज्यसभा चुनाव में होगा इस्तेमाल
AajTak
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है. शरद पवार गुट ने कुछ देर पहले ही चुनाव आयोग को नई पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न सौंपे थे. अब खबर है कि शरद पवार गुट को नया नाम मिल गया है. शरद पवार गुट की पार्टी का नया नाम 'एनसीपी शरद चंद्र पवार' होगा. चुनाव आयोग ने इसे मंजूरी दे दी है.
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है. शरद पवार गुट ने कुछ देर पहले ही चुनाव आयोग को नई पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न सौंपे थे. अब खबर है कि शरद पवार गुट को नया नाम मिल गया है. शरद पवार गुट की पार्टी का नया नाम 'एनसीपी शरद चंद्र पवार' होगा. चुनाव आयोग ने इसे मंजूरी दे दी है.
इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर थी कि शरद पवार गुट ने एनसीपी की कमान छिनने के बाद चुनाव आयोग के समक्ष नई पार्टी के तीन नए नाम और चुनाव चिह्न सौंपे थे. शरद पवार गुट ने चाय के कप के साथ-साथ सूर्यमुखी के फूल और उगते सूरज को चुनाव चिह्न के तौर पर अपनाने का प्रस्ताव रखा था. वही, नई पार्टी के नाम के तौर पर शरद पवार कांग्रेस, मी राष्ट्रवादी और शरद स्वाभिमानी पक्ष नाम से तीन विकल्प सुझाए थे.
बता दें कि चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को नई पार्टी का नाम और निशान तय करने के लिए विकल्प सुझाने हेतु बुधवार शाम तक की समयसीमा दी थी.
चुनाव आयोग ने अजित गुट को माना था असली NCP
चुनाव आयोग ने मंगलवार को शरद पवार गुट को झटका देते हुए अजित गुट को ही असली एनसीपी बताया था. आयोग ने कहा था कि सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए अजित गुट ही असली एनसीपी है.
चुनाव आयोग के इस फैसले के साथ ही अजित पवार गुट को एनसीपी का चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने का अधिकार दिया गया. आयोग ने सभी दस्तावेजी सबूतों का विश्लेषण कर कहा था कि स्पष्ट है कि अजित गुट का पार्टी और पार्टी के अलावा संगठन पर वर्चस्व है. उनके गुट के लोग भी ज्यादा हैं. इस वजह से पार्टी का नाम और निशान दोनों अजित गुट को दिए जाते हैं.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










