
शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में मोदी कैबिनेट 3.0! आज दो बड़े फैसले ले सकती है सरकार
AajTak
देश की नई सरकार मोदी 3.0 शपथ ग्रहण के अगले ही दिन एक्शन मोड में नजर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक आज ही मोदी कैबिनेट दो बड़े और अहम फैसले ले सकती है. ये फैसले प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े हो सकते हैं.
शपथ ग्रहण के अगले दिन ही मोदी कैबिनेट अपना पहला एक्शन आज दिखा सकती है. सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मोदी कैबिनेट सोमवार को दो बड़े फैसले ले सकती है. ये दोनों फैसले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ही हो सकते हैं. पहले बड़े फैसले के तहत मोदी कैबिनेट के पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दो करोड़ अतिरिक्त घरों को मंजूरी मिल सकती है. वहीं, दूसरे बड़े फैसले के अंतर्गत इस योजना में लाभार्थियों को दी जाने वाली सहायता में करीब 50 फीसदी की वृद्धि की जा सकती है.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ ली है. मोदी सरकार 3.0 में कुल मंत्रियों की संख्या 72 हैं, जिसमें 30 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा होंगे. इनके अलावा 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है. वहीं, 36 सांसदों को राज्य मंत्री का पद दिया गया है. मोदी कैबिनेट 3.0 में ऐसे कई मंत्रियों को शामिल किया गया है, जो मोदी सरकार 2.0 में भी मंत्री रहे हैं.
देखें, सभी कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट
कैबिनेट का गठन होने के बाद अब सभी की निगाहें पोर्टफोलियो के बंटवारे पर है. अब देखना यह है कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में किस मंत्री के हिस्से में क्या आता है? मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं और 5 मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिए गए हैं. वहीं, स्वतंत्र प्रभार के साथ 5 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है. जिनमें तीन बीजेपी, जयंत चौधरी के रूप में एक आरएलडी और प्रतापराव जाधव के रूप में एक शिवसेना से शामिल किए गए हैं.
देखें, सभी MOS की लिस्ट

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








