
शख्स के सीने में होता था दर्द, X-ray में दिखा ब्लेड, डॉक्टर हैरान कि आखिर ये चेस्ट के अंदर कैसे पहुंची
AajTak
कई मेडिकल केस डॉक्टरों को भी हैरान कर देते हैं. मरीज की अनसुलझी परेशानियों का हल अक्सर डॉक्टर उसके पुराने हादसों से जोड़कर निकालते हैं. इसलिए कहा जाता है कि डॉक्टर से कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए. तंजानिया से सामने आया एक ऐसा मामला डॉक्टरों को भी चौंका गया. तंजानिया के मुहिम्बिली नेशनल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हाल ही में इस असामान्य मामले को नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन नामक वैज्ञानिक जर्नल में पब्लिश किया.
सीने में दर्द और पस की शिकायत
44 साल का एक शख्स मुहिम्बिली नेशनल हॉस्पिटल पहुंचा. वह कई दिनों से सीने के बीच में दर्द और पस निकलने की समस्या से परेशान था. हैरानी की बात यह रही कि न तो उसे सांस लेने में दिक्कत थी, न खांसी, न बुखार और न ही कोई बड़ा दर्द. सभी रिपोर्ट्स सामान्य आने के बाद डॉक्टर भी हैरान थे कि आखिर दिक्कत क्या है.
एक्स-रे में सामने आया राज
जब लक्षण बढ़े तो डॉक्टरों ने एक्स-रे कराया. नतीजे देखकर सभी सन्न रह गए. उसके सीने में एक बड़ी धातु की वस्तु फंसी हुई थी. जांच में स्पष्ट हुआ कि यह कोई और चीज नहीं बल्कि चाकू की ब्लेड थी, जो पिछले आठ साल से उसके शरीर में मौजूद थी.
8 साल पुरानी घटना का खुलासा

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












