
विदेश में Made In India झुमके-बालियों का ट्रेंड, इस देश में मांग ज्यादा
AajTak
'Made In India' झुमका-बाली की इस देश में बढ़ी demand, खूब export. दुनिया में jewelry खरीदने में सबसे आगे America है, और इस साल अमेरिका ने भारत से ज्वैलरी की खरीदारी में ज्यादा इजाफा किया है. ऐसे में Gems and Jewellery Export Promotion Council यानी GJEPC ने उम्मीद जताई है कि मौजूदा कारोबारी साल में भारत 41.65 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहेगा. GJEPC के मुताबिक इसकी वजह है कि इस साल भारत का रत्न और आभूषण का निर्यात पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा रहा है. हालांकि इस बार दिवाली पर देश का रत्न और आभूषणों के export में कमी दर्ज की गई है. GJEPC के मुताबिक इस साल नवंबर में जेम्स एंड ज्वैलरी का निर्यात 4.21 फीसदी घटकर करीब 17 हजार 785 करोड़ रुपये रहा.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










