
व्हील चेयर पर बैठकर आराम से करें बाबा विश्वनाथ के दर्शन, जानिए कितना देना होगा किराया
AajTak
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले उन भक्तों को अब बहुत राहत मिलेगी, जो चलने में असमर्थ हैं. उनके लिए व्हील चेयर से दर्शन पूजन की व्यवस्था की गई है. खासबात यह है कि व्हील चेयर से आने-जाने के लिए रेट तय कर दिए गए हैं. इससे तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी. एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बुधवार को दशाश्वमेध थाने में 73 व्हील चेयर संचालकों के साथ बैठक की.
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले उन भक्तों को अब बहुत राहत मिलेगी, जो चलने में असमर्थ हैं. उनके लिए व्हील चेयर से दर्शन पूजन की व्यवस्था की गई है. खासबात यह है कि व्हील चेयर से आने-जाने के लिए रेट तय कर दिए गए हैं. इससे तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी.
एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बुधवार को दशाश्वमेध थाने में 73 व्हील चेयर संचालकों के साथ बैठक की. इसके बाद व्हील चेयर के रेट तय किए गए हैं. काशी आने वाले बुजुर्ग, बीमार और अशक्त श्रद्धालुओं के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने यह सार्थक पहल शुरू की है.
जानिए कहां का किराया कितना तय किया गया
इसका मकसद है कि बुजुर्ग, बीमार और अशक्त श्रद्धालुओं से व्हील चेयर संचालक मनमाना पैसा नहीं वसूलें. उन्हें आराम से और सही पैसों में बाबा के दरबार तक पहुंचाया जा सके. व्हील चेयर से गिरजाघर या गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट तक जाने, आरती देखने और वापस आने के लिए 300 रुपए देने होंगे.
वहीं, गिरजाघर या गोदौलिया चौराहे से श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाने और वापस आने के लिए 400 रुपए देने होंगे. गिरजाघर या गोदौलिया चौराहे से कालभैरव बाबा का दर्शन करने जाने और वापस आने के लिए 600 रुपए चुकाने होंगे.
इसलिए की गई व्यवस्था

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









