
व्हिस्की की तीन बोतल में 38 करोड़ के ड्रग्स भरकर लाई थी विदेशी महिला, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई
AajTak
देश में ड्रग्स और सोने की तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं. पिछले कुछ महीनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. इसी मामले में कस्टम विभाग ने एक केन्याई महिला को अरेस्ट किया है. उसके पास से 38 करोड़ की कोकीन बरामद हुई है. फिलहाल उसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक केन्याई महिला को 38 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वह व्हिस्की की बोतलों में कोकीन को छिपाकर ले जा रही थी. कस्टम अधिकारियों ने बताया कि आरोपित आदिस अबाबा से 19 जून को नई दिल्ली पहुंची. यहां एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसने ग्रीन चैनल पार कर लिया. संदेह होने पर जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से कोकीन से भरीं व्हिस्की की तीन बोतलें मिलीं. जब उनकी जांच की गई तो उनमें 2.5 किलोग्राम कोकीन मिला. पूछताछ में बताया गया जिस बैग में व्हिस्की मिली थी, उसे नैरोबी में महिला यात्री को सौंपा गया था, जिसे दिल्ली में किसी को सौंपना था. अधिकारी ने बताया कि फिलहाल महिला यात्री को गिरफ्तार कर कोकीन जब्त कर ली गई है. आरोपी को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
दिल्ली हवाई अड्डे पर छह दिन पहले भी 13 करोड़ की कोकीन की तस्करी के आरोप में एक केन्याई महिला गिरफ्तार किया गया था. 25 वर्षीय महिला भी व्हिस्की की दो बोतलों में कोकीन लेकर आई थी. सीमाशुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदीस अबाबा (इथोपिया) से आने के बाद आरोपी को हवाई अड्डे पर रोका गया. तलाशी के दौरान उसके पास से व्हिस्की की दो बोतलें मिलीं, जिनमें करीब 13 करोड़ की कोकीन घुली हुई थी. अधिकारी ने बताया था कि ये दो बोतलें उसे नैरोबी हवाई अड्डे पर सौंपी गई थीं. उसे दिल्ली में एक व्यक्ति को ये बोतलें देनी थीं.’ उन्होंने बताया कि यात्री को एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर काम करने वाली निजी एजेंसियों के दो ग्राउंड स्टाफ के खिलाफ 2.42 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. कस्टम विभाग ने एक बयान में कहा गया, 'दो लोगों की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उनके पास 4.63 किलो सोना बरामद हुआ, जिसकी 2.42 करोड़ रुपये है.'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










