
व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना, टैरिफ बाधाओं को कम करना... भारत-यूएस ट्रेड टॉक की बड़ी बातें
AajTak
चार दिवसीय बैठक में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर व्यापक चर्चा हुई. भारत के वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अधिकारियों ने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने, बाजार पहुंच बढ़ाने और आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करने जैसे प्रमुख विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया.
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आयोजित भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता संपन्न हुई. 26 से 29 मार्च तक नई दिल्ली में हुईं इन हाईलेवल मीटिंग्स में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर चर्चा की.
चार दिवसीय बैठक में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर व्यापक चर्चा हुई. भारत के वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अधिकारियों ने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने, बाजार पहुंच बढ़ाने और आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करने जैसे प्रमुख विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया.
पीयूष गोयल की अमेरिका यात्रा के बाद हुआ निर्णायक संवाद इस बैठक का आयोजन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की हालिया अमेरिका यात्रा के बाद हुआ, जहां उन्होंने 4 से 6 मार्च 2025 तक वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विस्तृत वार्ता भी हुई थी.
भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों को नई दिशा इस व्यापार वार्ता ने भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. दोनों देशों ने व्यापार सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई रणनीतियों को अपनाने और द्विपक्षीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने पर सहमति जताई.BTA पर जल्द होगा अंतिम निर्णय
बैठक के समापन पर दोनों देशों ने चर्चा के परिणामों पर संतोष व्यक्त किया और BTA को जल्द अंतिम रूप देने के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई. आगामी महीनों में होने वाली आगे की बातचीत और उच्च स्तरीय बैठकों के बाद यह समझौता वैश्विक व्यापारिक सहयोग में एक नया अध्याय जोड़ सकता है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








