
'व्यापार और सुरक्षा की नई करेंसी बन गया है डेटा', बोले सेना प्रमुख
AajTak
हाल ही में उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना तेजी से नई टेक्नोलॉजी को अपना रही है और हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस दौरान उन्होंने कहा था कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता.
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए टेक्नोलॉजी की जरूरत पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि आज के समय में तकनीकी क्षमता प्रतिरोधक शक्ति की नई करेंसी बन गई है और डेटा व्यापार और सुरक्षा की नई पूंजी बन गया है.
दिल्ली में चौथे जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर में बोलते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा युद्ध लड़ने और युद्ध को रोकने की समग्र क्षमता के बारे में है.स्वस्थ सैन्य-नागरिक एकीकरण, आत्मनिर्भर रक्षा औद्योगिक आधार, राष्ट्रीय स्तर पर दोहरे उपयोग वाले संसाधन, समयबद्ध निर्णय लेने वाले सशक्त और सूचित निर्णयकर्ता और नागरिक योद्धाओं के लिए समावेशी दृष्टिकोण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
यह भी पढ़ें: India Today Conclave: आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी बोले- चीन पर नहीं किया जा सकता भरोसा... पाकिस्तान और अग्निवीर योजना पर कही ये बात
उन्होंने यह भी कहा कि उपनिवेशवाद विरोधी सहयोगी बहुपक्षीय वैश्विक व्यवस्था के पक्षधर हैं और देशों का एकजुट होना संघर्ष को रोकने में मदद करता है. इसलिए, हमें एससीओ, ब्रिक्स, बिम्सटेक, भारतीय महासागर क्षेत्रीय संघ जैसे सभी ढांचों का हिस्सा बनना चाहिए.
उन्होंने भारत के वैश्विक दक्षिण में अपने भागीदारों के साथ मेलजोल की आवश्यकता के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वैश्विक दक्षिण के प्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए सुधार करें.
हाल ही में हुए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना तेजी से नई टेक्नोलॉजी को अपना रही है और हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस दौरान उन्होंने कहा था कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध किसी भी देश के हित में नहीं होता, लेकिन अगर ऐसी स्थिति आती है तो भारतीय सेना अपनी रणनीति और ताकत के हिसाब से पूरी तैयारी के साथ जवाब देने को तैयार है.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









