
'वो सिर्फ यंग लड़कों संग काम करना चाहती हैं', हीरोइनें संग फिल्म करने को लेकर बोले अनिल कपूर
ABP News
अनिल कपूर फिल्म सूबेदार को लेकर खबरों में हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ. इस ट्रेलर में अनिल कपूर ने अपने काम को लेकर बात की. साथ ही हीरोइनों के साथ काम करने को लेकर भी रिएक्ट किया.
एक्टर अनिल कपूर फिल्म सूबेदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में अनिल कपूर का दमदार रोल देखने को मिलेगा. फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है. हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में अनिल कपूर ने हीरोइनों के साथ काम करने को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि आजकल कोई हीरोइन उनके साथ काम नहीं करना चाहती हैं.
'हीरोइनें मेरे साथ काम नहीं करना चाहती'
सूबेदार के ट्रेलर लॉन्च में अनिल कपूर से सवाल किया गया था कि अनिल का उनकी सारी हीरोइनों के साथ कैसा इक्वेशन है? इस पर अनिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आजकल कोई हीरोइन मेरे साथ काम करने को रेडी ही नहीं हैं. क्या करें यार. वो सिर्फ यंग बॉयज के साथ काम करना चाहती हैं. जो सीनियर भी हैं वो भी मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं हैं. आप मेरे लिए जरा बोल दीजिए. तो हीरोइनों के बारे में क्या बोलूं और पास्ट के बारे में क्या बात करनी. फ्यूचर के बारे में बात करिए. प्रजेंट के बारे में बात करिए. सूबेदार के बारे में बात करिए.'
VIDEO | Mumbai: "Actresses only want to work with young boys, not me," quips Actor Anil Kapoor (@AnilKapoor). (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/uAc9YUkkDK













