
'वो कभी अवैध काम करने का दबाव नहीं डालेंगे...', IPS विवाद मामले में अजित पवार के समर्थन में उतरी BJP
AajTak
महाराष्ट्र के सोलापुर से वायरल एक वीडियो में अजित पवार पर महिला आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा को फोन पर डांटने और धमकी देने का आरोप लगा. विवाद अवैध उत्खनन रोकने से जुड़ा है. बीजेपी ने भी पवार का समर्थन करते हुए कहा कि कॉल को गलत समझा गया है.
BJP reaction on Ajit Pawar vs IPS officer row: महाराष्ट्र के सोलापुर से सामने आए एक वीडियो से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सोलापुर में अवैध खनन रोकने वाली एक महिला आईपीएस अधिकारी को कथित तौर पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने फोन पर डांटा और धमकी दी. इस मामले में विपक्ष ने सवाल उठाए, जिसके बाद अजित पवार ने सफाई दी कि वे कानून का सम्मान करते हैं. अब इस मामले में बीजेपी भी डिप्टी सीएम के समर्थन में उतर गई है.
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, 'फ़ोन कॉल को ग़लत तरीके से समझा जा रहा है. अजित पवार कभी भी अधिकारियों पर अवैध काम करने का दबाव नहीं डालेंगे. ऐसा कॉल उन्होंने केवल पार्टी कार्यकर्ता के न्याय के लिए किया होगा, और उन्हें शायद यह पता नहीं था कि मामला अवैध उत्खनन का है.'
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सोलापुर की आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा स्थानीय एनसीपी कार्यकर्ता के फोन पर बात करते नज़र आ रही हैं. वायरल हुई बातचीत में अजित पवार कथित तौर पर कहते हैं, "मैं आपको आदेश देता हूं कि वो रुकवाओ. बोलो की अजित पवार ने ये सब रुकवाने के लिए कहा है. मैं तेरे पर एक्शन लूंगा मेरा चेहरा तो आपको समझ में आएगा ना इतना आपको देरी हुआ है क्या?" महिला आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा ने अपने कर्तव्य से पीछे हटने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: IPS अंजना कृष्णा से हुई थी बहस... अब अजित पवार के समर्थन में आए राजस्व मंत्री, बोले- गैरकानूनी दबाव डालना उनकी शैली नहीं
यह घटना माड़ा तहसील के कुढ़वाड़ी गांव में सड़क निर्माण के दौरान अवैध उत्खनन की जानकारी मिलने पर हुई. एनसीपी कार्यकर्ता बाबा जगताप ने अजित पवार को फोन लगाया था. इस घटना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








