
वोटिंग के बीच मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़े, चलीं तलवारें
AajTak
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बीच इंदौर के महू क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है. इस दौरान तलवार से हमला किया गया है, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बीच इंदौर के महू क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है. इस दौरान तलवार से हमला किया गया है, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं.
महू विधानसभा क्षेत्र को डॉ. अंबेडकर नगर के नाम से भी जाना जाकता है. इस क्षेत्र की आबादी करीब 4 लाख है, जिसमें 2 लाख 60 हजार वोटर हैं. महू इलाके में 30 हजार मुसलमान वोटर्स हैं. यहां की शिक्षा की दर 85 फीसदी है. इस क्षेत्र को महू छावनी के नाम से भी जाना जाता है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










