
'वोटर लिस्ट से वोटर्स के नाम कटवाने का AAP का दावा गलत', शाहदरा DM ने आरोपों का किया खंडन
AajTak
डीएम ने कहा, 'आम आदमी पार्टी या किसी का भी ये आरोप सरासर गलत है कि पिछले डेढ़ महीने में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 11018 फॉर्म-7 भरकर वोटर लिस्ट से AAP समर्थकों के नाम कटवा दिए हैं.' डीएम ऑफिस ने कहा कि ऐसे आरोप तथ्यात्मक रूप से और कानूनी प्रक्रिया के रूप से सरासर गलत हैं.
दिल्ली विधानसभा की शाहदरा सीट पर 11 हजार से अधिक वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए जाने के आरोपों का साफ खंडन किया गया है. जिला मजिस्ट्रेट ने वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटे जाने के इस आरोप का जवाब सोशल मीडिया पर दिया है. जिला मजिस्ट्रेट शाहदरा ने एक्स पर ट्वीट कर इसका खंडन किया है.
शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट के मुताबिक इस विधानसभा सीट पर 29 अक्टूबर 2024 से अब तक सिर्फ 494 फॉर्म-7 ही मिले हैं. फॉर्म-7 वोटर लिस्ट से नाम काटने के लिए भरे जाते हैं. बिना फॉर्म भरे आयोग या निर्वाचन अधिकारी किसी वोटर का नाम नहीं काट सकता है.
डीएम ने आरोपों का किया खंडन
डीएम ने कहा, 'ऐसे में आम आदमी पार्टी या किसी का भी ये आरोप सरासर गलत है कि पिछले डेढ़ महीने में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 11018 फॉर्म-7 भरकर वोटर लिस्ट से AAP समर्थकों के नाम कटवा दिए हैं.' डीएम ऑफिस ने कहा कि ऐसे आरोप तथ्यात्मक रूप से और कानूनी प्रक्रिया के रूप से सरासर गलत हैं.
केजरीवाल ने लगाया आरोप
दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दिल्ली के मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव आयोग में आवेदन दायर कर शाहदरा, जनकपुरी, लक्ष्मी नगर और अन्य क्षेत्रों में हजारों मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










