
वॉशिंगटन सुंदर ने अपने डॉगी के नाम का दिया हिंट तो लोगों ने बोला- गाबा
AajTak
टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के घर में नया मेहमान आया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. ये नया मेहमान एक डॉगी है.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के घर में नया मेहमान आया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. ये नया मेहमान एक डॉगी है. तस्वीर में उनके परिवार के सदस्यों के साथ वह डॉगी भी है. इसके साथ ही उन्होंने उसके नाम का भी हिंट दिया. हालांकि ज्यादातर लोगों ने इसका जवाब एक ही दिया. वॉशिंगटन सुंदर ने अपने पोस्ट में पूछा कि आखिर उनके डॉगी का क्या नाम है? यूजर्स को उन्होंने हिंट देते हुए लिखा, 'मेरा टेस्ट डेब्यू.' इसके बाद यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि इस डॉगी का नाम 'गाबा' हो सकता है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










