
'वॉन्टेड मोनू ने वीडियो डालकर लोगों को हिंसा के लिए उकसाया', नूंह हिंसा पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल
AajTak
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि एक क्रिमिनल (मोनू मानेसर) वीडियो जारी कर लोगों को हिंसा करने के लिए उकसा रहा है.
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि एक क्रिमिनल (मोनू मानेसर) वीडियो जारी कर लोगों को हिंसा करने के लिए उकसा रहा है.
ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि वह (मोनू मानेसर) खुली तौर पर घूम रहा है. लेकिन उसने हरियाणा या राजस्थान पुलिस नहीं पकड़ रही है. इस हिंसा में एक मस्जिद भी जला दी गई. एक इमाम और होम गार्ड के दो जवानों की मौत हो गई. कई पुलिसवाले भी मारे गए. इसके बाद भी हरियाणा सरकार निश्चिंत है, क्योंकि राज्य में चुनाव हैं.
इस बीच नूंह के बाद सोहना में मचे बवाल के बाद प्रशासन मुस्तैद है. कस्बे में धारा 144 लगा दी गई. लोगों का कहना है कि इस दंगे में बाहरी उपद्रवि ज्यादा थे, जिन्होंने सोहना में भारी नुकसान किया. कई वाहनों को फूंक दिया और दुकानों में भी आग लगा दी. दुकानों में लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है. एसडीएम प्रदीप ने बताया कि हालात पूरी तरह सामान्य हैं. जल्द ही अमन शांति के लिए दोनों पक्षों की बैठक की जाएगी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है.
बता दें कि नूंह में हिंदू संगठन ब्रजमंडल यात्रा निकाल रहे थे, इस दौरान ही दो गुटों में टकराव हुआ और पत्थरबाजी शुरू हो गई. हिंसा के बाद गुरुग्राम की पुलिस टीमें जब गुरुग्राम से मेवात जा रही थीं तो रास्ते में उपद्रवियों ने उस पर भी पथराव किया. एजेंसी के मुताबिक हिंसा में दो होमगार्ड के जवानों सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










