
वैश्विक नेताओं से क्यों कराते हैं गंगा आरती? नामांकन से ठीक पहले इंटरव्यू में PM मोदी ने बताया
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने G20 में एक प्रयोग किया था. मैंने तय किया था कि मैं G20 को मोदी तक सीमित नहीं रखूंगा. मैं G20 को दिल्ली तक सीमित नहीं रखूंगा. हमने G20 की देश के अलग-अलग स्थानों पर 200 मीटिंग की. उसका परिणाम ये हुआ कि G20 का काम तो हुआ लेकिन वैश्विक नेताओं को देश की विविधता के बारे में भी पता चला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लगातार तीसरी बार वाराणसी से नामांकन करने जा रहे हैं. नामांकन से पहले पीएम मोदी ने आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वाराणसी, लोकसभा चुनाव और मां गंगा के महत्व सहित कई मुद्दों पर बातचीत की.
पीएम मोदी ने कहा कि अगर मैं कमर्शियल या फाइनेंशियल माइंड से सोचूं तो ये देश 140 करोड़ का मार्केट है, जो गंगा स्नान के लिए जाना चाहता है, चारधाम जाना चाहता है, द्वादश ज्योतिर्लिंग जाना चाहता है और जो अष्टगणेश की पूजा करना चाहता है. ऐसे में मैंने इसमें इकोनॉमी भी देखी है और भविष्य भी देखा है. जब आप अपनी चीजों का गौरव या सम्मान करते हैं तो सारी दुनिया भी आपका सम्मान करती है.
पीएम मोदी वैश्विक नेताओं से क्यों कराते हैं गंगा आरती?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने G20 में एक प्रयोग किया था. मैंने तय किया था कि मैं G20 को मोदी तक सीमित नहीं रखूंगा. मैं G20 को दिल्ली तक सीमित नहीं रखूंगा. हमने G20 की देश के अलग-अलग स्थानों पर 200 मीटिंग की. उसका परिणाम ये हुआ कि G20 का काम तो हुआ लेकिन वैश्विक नेताओं को देश की विविधता के बारे में भी पता चला.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने के बाद मां हीराबेन ने क्या दी सीख? PM मोदी ने आजतक से खास बातचीत में बताया
पीएम मोदी ने कहा कि जी20 के दौरान दुनियाभर के तकरीबन एक लाख लोग भारत आए थे. ये लोग दुनिया के महत्वपूर्ण देशों की निर्णय प्रक्रिया में महत्व रखने वाले लोग थे. इन लोगों ने सारा देश देखा. उन्हें पता लगा कि ये देश इतना बड़ा और विविधताओं से भरा हुआ है. तो इस तरह मैंने अपने देश की ब्रांडिंग के लिए G20 का उपयोग किया.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










