
'वे चार दिन और सत्ता में रहना चाहते हैं', हरियाणा चुनाव की तारीख बदले जाने पर विपक्ष का BJP पर निशाना
AajTak
हरियाणा में अब 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होगा. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब 4 अक्टूबर की बजाय 8 अक्टूबर को होगी. चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है.
चुनाव आयोग ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर कर दी. आयोग ने कहा कि यह फैसला बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब 4 अक्टूबर की बजाय 8 अक्टूबर को होगी. बीजेपी-INLD ने भी आयोग से तारीख बदलने की मांग की थी. वहीं कांग्रेस, जेजेपी और आप जैसी पार्टियों ने तारीख बदलने पर ऐतराज किया था.
अब आयोग के इस फैसले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. इस क्रम में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह चुनाव आयोग का अधिकार है, उन्होंने तारीख आगे बढ़ाई है. वे (बीजेपी) हरियाणा में हार स्वीकार कर चुके हैं. जब हरियाणा सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था, तो मैंने उसी समय कहा था कि चुनाव आयोग को चुनाव की तारीख आगे बढ़ानी चाहिए.
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं चुनाव आयोग को उनके फैसले के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. हमारे प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने एक समस्या के संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा था कि 29, 30 सितंबर और 1, 2 अक्टूबर को लगातार छुट्टियां हैं. हमने चिंता व्यक्त की कि इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है. लोग छुट्टियों या छुट्टियों पर जा सकते हैं. अन्य दलों ने भी इस पर चिंता व्यक्त की. मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इस पर विचार किया."
तारीख बदलने के फैसले पर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, "हम इसका स्वागत करते हैं. इससे साफ पता चलता है कि भाजपा अपनी हार से बचने के लिए ये सारे हथकंडे अपना रही है. तारीख बदलने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि जनता ने उन्हें हराने का मन बना लिया है."
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा,"चुनाव आयोग पर भाजपा का कब्जा है. लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और भाजपा हर चुनाव हारेगी."
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा, "क्या चुनाव आयोग को उस समय पता नहीं था कि कोई त्यौहार है? वे सब कुछ विचार करने के बाद अंतिम तिथि की घोषणा करते हैं. वे चुनावों को संदिग्ध बना रहे हैं."

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









