
'वेनेजुएला युद्धपोतों से घिर चुका है...', ट्रंप ने दी बैटल वॉर्निंग, मादुरो सरकार आतंकी संगठन घोषित, तेल टैंकरों की नाकेबंदी
AajTak
ट्रंप ने वेनेजुएला की मादुरो सरकार को साफ साफ विदेशी आतंकी संगठन करार दे दिया है. और तेल टैंकरों के मूवमेंट पर पूर्ण नाकेबंदी का आदेश दिया है. इससे पहले भी अमेरिका ने वेनेजुएला के तट से एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया था. मादुरो ने अमेरिकी एक्शन के खिलाफ वेनेजुएला के हितों की रक्षा करने की कसम खाई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की सरकार को (विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित- Foreign terrorist organiztaion) घोषित कर दिया है. इसके साथ ही ट्रंप ने कैरेबियन सागर में अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित ऑयल टैंकरों के मूवमेंट पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इससे वेनेजुएला के तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप हो जाएगी.
ट्रंप की इस घोषणा से अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव का स्तर उच्चतम हो गया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर उत्तेजक घोषणा करते हुए लिखा है कि, "हमारी संपत्ति की चोरी और आतंकवाद, ड्रग्स तस्करी और मानव तस्करी सहित कई अन्य कारणों से, वेनेजुएला की सरकार को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है. इसलिए आज मैं वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी तरह से नाकाबंदी का आदेश दे रहा हूं."
वेनेजुएला घिर चुका है...
वेनेजुएला को धमकाते हुए ट्रंप ने लिखा है, "वेनेजुएला पूरी तरह से दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े युद्धपोतों के बेड़े से घिरा हुआ है. यह और भी बड़ा होता जाएगा और उन्हें ऐसा झटका लगेगा जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा. जब तक कि वे अमेरिका को वह सारा तेल, जमीन और दूसरी संपत्ति वापस नहीं कर देते, जो उन्होंने पहले हमसे चुराई थी."
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे धमकी देते हुए लिखा है, "नाजायज मादुरो सरकार इन चोरी के तेल क्षेत्रों से मिले तेल का इस्तेमाल खुद को, ड्रग आतंकवाद, मानव तस्करी, हत्या और अपहरण के लिए फाइनेंस करने के लिए कर रही है. हमारी संपत्ति की चोरी और आतंकवाद, ड्रग तस्करी और मानव तस्करी सहित कई अन्य कारणों से वेनेजुएला सरकार को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है. इसलिए आज मैं वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी तरह से नाकाबंदी का आदेश दे रहा हूं."
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा है कि अवैध अप्रवासियों और अपराधियों को जिन्हें मादुरो सरकार ने कमजोर और अक्षम बाइडेन प्रशासन के दौरान अमेरिका भेजा था, उन्हें तेजी से वेनेजुएला वापस भेजा जा रहा है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






