
वीडी सावरकर डिफेमेशन केस: कोर्ट ने नहीं दी राहुल गांधी का YouTube वीडियो चलाने की अनुमति
AajTak
पुणे की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ विनायक दामोदर सावरकर मानहानि केस में सत्यकी सावरकर की बतौर सबूत यूट्यूब वीडियो चलाने की याचिका खारिज कर दी.
राहुल गांधी के खिलाफ वीडी सावरकर पर कथित मानहानिकारक बयान के मामले में पुणे की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने 2023 के लंदन वाले कथित बयान का यूट्यूब वीडियो कोर्ट में चलाने की अनुमति मांगी थी.
गवाही के दौरान 14 नवंबर को सबूत के तौर पर दी गई सीडी खाली निकली. इसके बाद सत्यकी के वकील संग्राम कोल्हटकर ने यूट्यूब का मूल लिंक चलाने की मांग की, लेकिन राहुल गांधी के वकील मिलिंद पवार ने इसका विरोध किया. अदालत ने अपने आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता ने सीडी के संबंध में भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 65-बी के अनुसार प्रमाण पत्र दाखिल किया है, लेकिन उसी प्रमाण पत्र का उपयोग यूट्यूब यूआरएल के लिए नहीं किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर झूठी गवाही का आरोप, सावरकर के परपोते ने पुणे कोर्ट में दी अर्जी
सत्यकी ने 27 नवंबर को एक अतिरिक्त सीडी चलाने की अर्जी दी, लेकिन जज अमोल शिंदे ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसी कोई सीडी मौजूद ही नहीं है. सत्यकी के वकील ने कोर्ट को बताया, '2023 में केस दर्ज होने पर हमने मूल वीडियो वाली सीडी और यूट्यूब लिंक दिया था. उस वक्त जज ने वीडियो देख भी लिया था. अब सीडी खाली है. हमने खाली सीडी और गायब अतिरिक्त सीडी की न्यायिक जांच की मांग की है.'
सत्यकी सावरकर का आरोप है कि राहुल गांधी ने लंदन में दावा किया था कि वीडी सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके 5-6 दोस्तों ने एक मुस्लिम व्यक्ति को पीटा और उन्हें इससे खुशी हुई. उन्होंने कहा कि वीडी सावरकर ने कभी ऐसा कुछ नहीं लिखा और न ही ऐसी कोई घटना हुई. सत्यकी ने कहा कि राहुल गांधी ने मनगढ़ंत कहानी के जरिए वीडी सावरकर को बदनाम करने की कोशिश की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










