
वीजा बंदी, भारत में अवैध एंट्री और दर्दनाक मौत... ऐसे रेत में दफन हो गई दो पाकिस्तानी नागरिकों की मोहब्बत
AajTak
पाकिस्तान के रवि और शांति ने सरहद पार मोहब्बत की एक मिसाल कायम करने की कोशिश की, लेकिन वीजा न मिलने पर दोनों गैरकानूनी तरीके से भारत पहुंचे. तपते रेगिस्तान में पानी की बूंद-बूंद को तरसते हुए दोनों की मौत हो गई. यह कहानी मोहब्बत के नाम पर खड़े उन रिश्तों को आईना दिखाती है, जो खून से सने हैं.
Pakistani Couple Dies in Rajasthan Desert: सरहद पार से दिल दहला देने वाली एक कहानी सामने आई है. चार महीने पहले दो पाकिस्तानी नागरिक रवि और शांति शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद के शांति ने रवि से भारत चलने के लिए कहा, ताकि वो वहां रहने वाले उसके रिश्तेदारों से मिल सके. रवि शांति को भारत ले जाने का वादा कर लेता है. मगर इसी बीच पहलगाम में आतंकी हमला होता है और पाकिस्तानियों को वीजा देने पर रोक लगा दी जाती है. मगर रवि ने शांति से वादा किया था, तो उसे जाना ही था. लिहाजा, रवि सरहद पर तार के नीचे से निकलता है और रेगिस्तानी रास्ते से जैसलमेर के लिए निकलता है.
नफरत की बुनियाद पर खींची सरहद की लकीर को दो परवाने मोहब्बत से पार करने के लिए घर से निकले थे. सफर लंबा भी था और अनजान भी. ऊपर से रास्ता भूल भुलैया वाला. चारों तरफ दूर दूर तक सिर्फ रेत, रेत के दिखते छुपते टीले. रेगिस्तान की तपिश ऐसी कि आग उगलते सूरज के नीचे बिना चूल्हा जलाए खाना बन जाए. तपते जून के महीने में आग के इसी रेतीले दरिया को पार करने के लिए दो सिरफिरे पाकिस्तान से भारत के सफर पर निकल पड़े थे.
मोहब्बत के इन दीवानों को ये पता ही नहीं था कि इंसान की बनाई इस सरहद को लांघने के लिए इंसान के ही बनाए कुछ जरूरी कागजों की जरूरत होती है, जिसे हम और आप वीजा कहते हैं. नतीजा ये कि मंजिल पर पहुंचने से पहले ही प्यास ने मोहब्बत का गला घोंट दिया. पाकिस्तान से भारत के सफर पर निकलने से पहले 18 साल के रवि कुमार और 15 साल की शांति बाई ठीक ठाक थे. रेगिस्तान में प्यासे तड़प तड़प कर जब दोनों ने दम तोड़ा तो दोनों कुछ अलग ही दिख रहे थे.
ये कहानी है सिर्फ चार महीने पहले नए नए दूल्हा दुल्हन बने दो पाकिस्तानी नागरिकों रवि और शांति की. कहानी अफसोसनाक है लेकिन कहीं ना कहीं इनकी मोहब्बत भरी दास्तान हाल के वक्त की कुछ दास्तानों के बावजूद मोहब्बत पर और ज्यादा यकीन पैदा कर जाती है. हाल के वक्त कुछ ऐसे चेहरे हैं जो अचानक देश के अलग अलग शहरों से उभर कर हम सबके सामने आए थे. ये तमाम चेहरे किसी ना किसी पति या पत्नी की है. वो पति-पत्नी जिन्होंने अपने हाथों अपने पति या अपनी पत्नी का कत्ल किया. कमाल ये है कि ये सभी कत्ल मोहब्बत के नाम पर किए गए. अब इन्हें कौन समझाए कि मोहब्बत को तो नफरत से भी मोहब्बत है. बेचारी मोहब्बत भी सोचती होगी कि ऐसे पति पत्नियों की वजह से ख्वामाखां उसे यानि खुद मोहब्बत को बदनाम किया जा रहा है. रवि और शांति की कहानी ऐसे तमाम पति-पत्नियों के लिए एक सबक है.
बात 28 जून की है. जैसलमेर के करीब भारत पाकिस्तान सरहद के करीब 12 किलोमीटर अंदर रेगिस्तान से एक चरवाहा गुजर रहा था. अचानक उसकी नजर साधेवाला गांव के करीब 2 लाशों पर पड़ती है. एक लाश लड़के की थी और दूसरी लड़की की. दोनों लाशों को देखकर साफ पता चल रहा था कि इनकी मौत की दिन पहले हो चुकी है. जिस्म काला पड़ चुका था. दोनों के चेहरे पर पानी का खाली जरिकन रखा हुआ था. एक जरिकन में करीब 5 लीटर पानी आता है. जिस जगह पर इन दोनों की लाश मिली वहां इन दिनों तापमान 50 डिग्री से भी ऊपर है. ऊपर से गर्म रेत. चरवाहे ने फौरन लाश की खबर भारत पाक बॉर्डर पर मौजूद तनोट पुलिस स्टेशन को दी.
लाश के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन और दो आईडी कार्ड भी बरामद किए. फोन सैमसंग का था और सिम पाकिस्तान का. दोनों आईडी भी पाकिस्तान के ही थे. इस आईडी से ये पता चला कि दोनों लाशे पाकिस्तानी नागरिकों की हैं. आईडी कार्ड पर दोनों के नाम भी लिखे थे. पर इसके अलावा लाश के आसपास से और कोई भी चीज बरामद नहीं हुई.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






