
विश्वयुद्ध किश्तों में... दिनोदिन तेज होती जा रही है महाविनाश की आहट
AajTak
वेनेजुएला ऑपरेशन के बाद से डोनाल्ड ट्रंप के पुराने सभी बयानों को खोद-खोदकर निकाला जा रहा है. अब यह मानना पड़ेगा कि 2025 में उन्होंने जो कहा वह सिर्फ सनक नहीं थी. बल्कि, दुनिया को अपने ढंग से हांकने का उनका इरादा किसी भी हद तक जा सकता है.
2026 की शुरुआत के साथ दुनिया आज उस मोड़ पर आ खड़ी हुई है, जहां अचानक से एक दिन कोई देश दूसरे पर हमला करेगा और अगले दिन कहेगा कि 'हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था'. फिर आप डॉट्स कनेक्ट करते रहिये कि युद्ध अचानक नहीं हुआ, बल्कि धीरे-धीरे उसके लिए हालात सामान्य ढंग से बनाए गए. पहले बयान, फिर धमकियां, उसके बाद सैन्य अभ्यास, और अंत में अटैक. डोनाल्ड ट्रंप हों या व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग हों या मिडिल ईस्ट के नेता, आज ग्लोबल पॉलिटिक्स में ताकतवर देशों की भाषा एक-सी हो गई है.
डोनाल्ड ट्रंप जब ग्रीनलैंड को 'खरीदने' से लेकर 'सैन्य विकल्प' जैसी बातें कहते हैं, तो यह सिर्फ एक सनकी बयान नहीं रह जाता. यह उस सोच का हिस्सा बन जाता है जिसमें सीमा, संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून कोई मायने नहीं रखते. बल्कि मोलभाव की चीजें बनती जा रही हैं. यही सोच दुनिया पहले भी देख चुकी है. द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले जब जर्मनी ने कहा था कि कुछ इलाकों पर उसका 'नेचुरल राइट' है. और फिर धीरे धीरे वह पूरे यूरोप पर काबिज हो गया. वेनेजुएला पर हमले को न्यायसंगत साबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत जब कहते हैं कि 'पश्चिमी गोलार्द्ध हमारा है', तो यह द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले वाले जर्मनी की याद दिलाता है.
डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ वेनेजुएला या ग्रीनलैंड तक सीमित नहीं हैं. वे मेक्सिको, पनामा, कोलंबिया, क्यूबा को भी धमका चुके हैं. वे सिर्फ लैटिन अमेरिका ही नहीं, ईरान को भी कह रहे हैं कि वह उस पर हमले के लिए तैयार हैं. इस्लामिक स्टेट का नाम लेकर वे दस दिन पहले नाइजीरिया पर भी अटैक कर चुके हैं. ट्रंप की नजर में किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता मायने नहीं रखती है. अपने दूसरे कार्यकाल में वे अपने डिफेंस डिपार्टमेंट का नाम बदलकर डिपार्टमेंट ऑफ वॉर रख चुके हैं. मतलब, ट्रंप डिफेंसिव नहीं, बल्कि वॉर पर उतारू हैं.
चीन के उकसावे को लेकर कब तक धैर्य रखेंगे पड़ोसी
चीन ताइवान को लेकर लगातार यह दोहरा रहा है कि उसका चीन से मिलन होकर रहेगा. इसके लिए वह सेना के इस्तेमाल से नहीं हिचकेगा. पिछले एक पखवाड़े से ताइवान के आसपास के समुद्र को चीन ने लगभग बंधक ही बना लिया. सैन्य अभ्यास के नाम पर उसने ताइवान के अधिग्रहण की लगभग तैयारी कर ली है. डिप्लोमैटिक स्तर पर आक्रामक बयानबाजी जारी है. सिर्फ ताइवान ही नहीं, दक्षिण चीन सागर में पड़ोसी देशों की चुनौती दी जा रही है. चीन ने पिछले दिनों जापान की सैन्य तैयारियों पर भी ऐतराज जताते हुए उसे पुराने युद्ध के दिनों की याद दिलाई. इधर, चीन अपने पश्चिमी पड़ोसी भारत के प्रति भी कोई अच्छी सोच नहीं रखता है. अरुणाचल प्रदेश को लेकर उसकी कारगुजारियां पिछले दिनों विवादों में रही. यह भारत का धैर्य ही है, जिसकी वजह से चीन के साथ कोई बड़ा संघर्ष टल जाता है. वरना, चीन भारत के लिए हिमालय ही नहीं, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव के जरिए कोई न कोई चुनौती पेश करता रही रहता है. लेकिन, चीन की असली तैयारी अपने पड़ोसियों के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका के लिए है. दोनों देशों में इस समय जो नेतृत्व है, वह अति महात्वाकांक्षी है. किसी भी हद से गुजर जाने वाला.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






