
'कांग्रेस को ऐसा मेयर चाहिए जो...', मराठी-हिंदू महापौर को लेकर चल रही बहस पर क्या बोलीं वर्षा गायकवाड़
AajTak
आजतक के ‘मुंबई मंथन’ कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद और एमआरसीसी अध्यक्ष वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि बीएमसी और नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का एजेंडा धर्म, भाषा या पहचान की राजनीति नहीं बल्कि मुंबई के विकास से जुड़ा है. उन्होंने ट्रैफिक, पानी, कचरा और प्रदूषण को शहर की बड़ी समस्याएं बताया.
महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनाव के बीच गुरुवार को मुंबई में आजतक के ‘मुंबई मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मंच पर कांग्रेस सांसद और मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी (MRCC) की अध्यक्ष वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने शिरकत की. उन्होंने बीएमसी चुनाव, धारावी, मेयर विवाद और गठबंधन जैसे मुद्दों पर खुलकर कांग्रेस का पक्ष रखा.
'धर्म-भाषा नहीं, सिर्फ मुंबई हमारा एजेंडा'
बीजेपी के हिंदुत्व और ठाकरे बंधुओं की मराठी अस्मिता की राजनीति के सवाल पर वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा बिल्कुल साफ है और हम केवल मुंबई की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस धर्म, जाति, भाषा या प्रांत के विवाद में नहीं पड़ना चाहती. हमें विवाद नहीं, विकास चाहिए. मुंबई में ट्रैफिक, पानी, कचरा और वायु प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याएं हैं और कांग्रेस चुनाव में इन्हीं मुद्दों पर जनता से बात कर रही है.'
विकास विरोधी होने के आरोप पर पलटवार
मुख्यमंत्री की ओर से कांग्रेस को विकास विरोधी बताए जाने पर वर्षा गायकवाड़ ने कहा, 'मुख्यमंत्री अपने काम गिनाते हैं, लेकिन कांग्रेस का भी लंबा विकास का रिकॉर्ड है.' उन्होंने कहा, 'सी-लिंक कांग्रेस के कार्यकाल में बना. ईस्टर्न और वेस्टर्न सड़कों का निर्माण कांग्रेस ने कराया. ईस्टर्न ई-हाइवे कांग्रेस सरकार में बना. 2014 के घोषणापत्र में कांग्रेस ने मेट्रो की बात रखी थी. जेजे अस्पताल से लेकर मुंबई यूनिवर्सिटी तक कांग्रेस ने फंडिंग की है. कांग्रेस ने हमेशा मुंबई के लिए काम किया है.'
धारावी प्रोजेक्ट पर सवाल

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






