
शिवमोग्गा ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में सहकर्मी पर लगाए आरोप
AajTak
शिवमोग्गा में ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अंदर हेड कांस्टेबल मोहम्मद ज़कारिया की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मृतक ने अपने सुसाइड नोट में सहकर्मी पर प्रताड़ना का आरोप का लगाया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Shivamogga Police Head Constable Suicide: कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. जहां ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के भीतर एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. यह घटना शिवमोग्गा के निजी बस स्टैंड के पास स्थित वेस्ट ट्रैफिक पुलिस स्टेशन की है. पुलिस विभाग में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर जा पहुंचे. यह घटना पुलिस महकमे के भीतर काम के दबाव और आपसी तनाव को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद ज़कारिया के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है. वे शिवमोग्गा ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. ज़कारिया पिछले एक महीने से अवकाश पर थे और हाल ही में, महज दो दिन पहले ही उन्होंने दोबारा ड्यूटी जॉइन की थी. ड्यूटी पर लौटने के कुछ ही समय बाद इस तरह की घटना ने सभी को चौंका दिया है. सहकर्मियों के मुताबिक ज़कारिया लंबे समय से मानसिक तनाव में थे. हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.
पुलिस स्टेशन के अंदर कैसे हुई घटना? जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद ज़कारिया ने ट्रैफिक पुलिस स्टेशन परिसर के भीतर ही यह आत्मघाती कदम उठाया. जब अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी भनक लगी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के पुलिस थानों को अलर्ट किया गया. पुलिस स्टेशन के अंदर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है.
सहकर्मी पर आरोप पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. इस नोट में मोहम्मद ज़कारिया ने अपने एक सहकर्मी नसीर अहमद पर प्रताड़ना और उकसावे का आरोप लगाया है. नोट में दावा किया गया है कि लगातार मानसिक दबाव और परेशान किए जाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया. सुसाइड नोट को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोप कितने सही हैं और इसके पीछे की परिस्थितियां क्या थीं. सहकर्मी से भी पूछताछ की जा सकती है.
जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही शिवमोग्गा के पुलिस अधीक्षक निखिल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं. यह मामला डोड्डापेटे पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार में आता है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी. फिलहाल पुलिस स्टेशन में शोक का माहौल है. इस घटना ने एक बार फिर पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत को उजागर किया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






