
'विमान में बिल्कुल आवाज नहीं थी, पहले कभी ऐसा नहीं देखा...', क्रैश से पहले प्लेन को देखने वाली महिला की आंखोदेखी
AajTak
ये विमान जिसकी छत के ऊपर से गुजरा उस घर में रहे वाली महिला ने कहा कि उस दिन एअर इंडिया के प्लेन AI 171 से जो आवाज आ रही थी, वो एकदम अलग थी. ऐसा लगा ही नहीं कि प्लेन उड़ रहा है. मेरे बच्चों ने कहा कि ये प्लेन बहुत नजदीक से जा रहा है, इसमें आवाज ही नहीं आ रही.
अहमदाबाद विमान हादसे का जो सबसे पहला लाइव वीडियो सामने आया था, वो 17 साल के एक लड़के ने रिकॉर्ड किया था. प्लेन क्रेश का ये वीडियो मेघानीनगर में ही रहने वाले आर्यन ने अपने मोबाइल में कैप्चर किया था. 17 साल का आर्यन 12वीं कक्षा में पढ़ता है. फिलहाल स्थानीय पुलिस ने आर्यन से पूछताछ कर रही है. आइए जानते हैं उन चश्मदीदों की आंखोदेखी, जिनके सामने ये हादसा हुआ. इन लोगों का घर एयरपोर्ट के पास है, यहां हमेशा विमान उड़ते रहते हैं. उस दिन भी विमान उ़ड़ा था. लेकिन हादसे का शिकाकर हो गया.
ये विमान जिसकी छत के ऊपर से गुजरा उस घर में रहे वाली महिला ने कहा कि उस दिन एअर इंडिया के प्लेन AI 171 से जो आवाज आ रही थी, वो एकदम अलग थी. ऐसा लगा ही नहीं कि प्लेन उड़ रहा है. मेरे बच्चों ने कहा कि ये प्लेन बहुत नजदीक से जा रहा है, इसमें आवाज ही नहीं आ रही. बच्चे छत पर आकर प्लेन को देखने लगे.
उन्होंने कहा कि आर्यन भी तब यहीं था और वो वीडियो बनाने लगा. आर्यन पहली बार यहां आया था. उसने अपने दोस्तों को दिखाने के लिए वीडियो बनाया था. उसका उद्देश्य था कि अपने दोस्तों से कहेगा कि कितनी पास से प्लेन गुजरता है. लेकिन थोड़ी देर बाद प्लेन क्रैश हो गया, चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया.
बता दें कि विमान BJ मेडिकल कॉलेज के छात्रावास और कैंटीन की इमारत से टकरा गया था. विमान में कुल 242 लोग सवार थे- इसमें 230 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे. प्लेन क्रैश में एकमात्र जीवित बचने वाला यात्री भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है, जो अब भी अस्पताल में भर्ती है. जबकि 241 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, विमान हादसे में कुल 270 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. डॉक्टरों के अनुसार हादसे में ज़मीन पर घायल हुए कुछ लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








