
'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर बोले नड्डा- गलती दोबारा नहीं दोहराई जानी चाहिए
AajTak
PM मोदी के फैसले की तारीफ करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विभाजन के दंश से प्रभावित लोगों के संघर्ष व बलिदान की स्मृति में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अगस्त को “विभाजन स्मृति दिवस” के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए दिल से धन्यवाद है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाए जाने के ऐलान के बाद देशभर के नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया आई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संवेदनशील निर्णय पर मैं पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं. यह स्मृति दिवस समाज से भेदभाव व द्वेष की दुर्भावना को खत्म कर शांति, प्रेम व एकता को बल देगा. देश के विभाजन के समय हिंसा व घृणा के साये में विस्थापित हुए हमारे असंख्य बहनों व भाइयों के त्याग, संघर्ष व बलिदान की याद में मोदीजी ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस संवेदनशील निर्णय पर मैं @narendramodi जी का अभिनंदन करता हूँ। विभाजन के दंश से प्रभावित लोगों के संघर्ष व बलिदान की स्मृति में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी द्वारा 14 अगस्त को “विभाजन स्मृति दिवस” के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए ह्रदय से धन्यवाद है। #PartitionHorrorsRemembranceDay १९४७ में हुए देश के विभाजन के बाद जो भाई-बंधु हिंसा, उत्पीड़न और विस्थापन के शिकार हुए उनकी स्मृति में १४ अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने का प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का निर्णय, उनकी संवेदनशीलता का परिचायक है। इसके लिए प्रधानमंत्रीजी को बहुत धन्यवाद। https://t.co/HBdb7Yfsvk
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









