
विपक्ष की किन तीन वोटों पर एनडीए की नजर? बिहार में राज्यसभा चुनाव की आसान नहीं डगर
AajTak
बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन दोनों ताल ठोक रखी है, लेकिन अभी तक उम्मीदवारों के नाम के पत्ते नहीं खोले हैं. एनडीए चार सीटें आसानी से जीत सकती है, लेकिन पांचवीं सीट जीतने के लिए उसे विपक्षी खेमे के तीन विधायकों का समर्थन जुटाना होगा. सवाल यह है कि विपक्ष के तीन विधायक कौन होंगे?
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर होन वाले चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन गुरुवार है, लेकिन अभी तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. विधायकों की संख्या के आधार पर चार सीटें एनडीए आसानी से जीत लेगी, लेकिन उसकी नजर पांचों राज्यसभा सीटें जीतने पर है.एनडीए के घटकदल जेडीयू से लेकर चिराग पासवान की एलजेपी (आर) तक क्लीन स्वीप करना का दावा कर रही हैं, लेकिन क्या यह संभव है?
राज्यसभा चुनाव में नंबर गेम में पीछे होने के बाद भी आरजेडी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. आरजेडी की नजर विपक्ष के सभी दलों को एकजुट करके राज्यसभा चुनाव जीतने की है. आरजेडी ने उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किया,लेकिन चर्चा है कि तेजस्वी यादव खुद राज्यसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं.
वहीं, एनडीए भी पांचवीं सीट पर उम्मीदवार उतारने का सियासी मंथन शुरू कर दिया है. जेडीयू के बाद चिराग पासवान ने भी कहा कि एनडीए राज्यसभा चुनाव में सभी पांचों सीटें जीतेगा. ऐसे में सवाल यह है कि चार सीटें एनडीए अपने दम पर जीत लेगी, लेकिन पांचवीं सीट को जीतने के लिए तीन अतरिक्त विधायकों का समर्थन चाहिए, वो कैसे जुटाएगी?
राज्यसभा चुनाव का नंबर गेम क्या है? बिहार में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए कम से कम 41 विधायकों का प्रथम वरीयता के आधार पर वोट चाहिए. विधानसभा में विधायकों की संख्या देखें तो एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं जबकि महागठबंधन के पास 35 वोट हैं. इसके अलावा पांच विधायक AIMIM और एक विधायक बसपा का है. एनडीए अपने 202 विधायकों के आधार और 41 वोटों के लिहाज से चार राज्यसभा सीटें आसानी से जीत लेगी. इसके बाद एनडीए के पास 38 सीटें बचेंगी और उसे पांचवी राज्यसभा को सीट जीतने के लिए उसे तीन विधायकों का अतरिक्त समर्थन चाहिए होगा. गणित के हिसाब से जेडीयू और बीजेपी के खाते में दो-दो सीटें जाना तय है, जबकि पांचवीं सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.
वहीं, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट दलों को मिलाकर महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं. आरजेडी को एक सीट जीतने के लिए 6 अतरिक्त वोटों की जरूरत है.विपक्ष 6 विधायक AIMIM और एक बसपा के विधायक को समर्थन जुटा लेती है तो जीत लेगी जाएगी, लेकिन एनडीए जिस तरह से पांचों सीटें जीतने की कवायद में है, उसके चलते मुकाबला रोचक हो सकता है. इसकी वजह यह है कि पांच सीट के लिए छह कैंडिडेट किस्मत आजमा सकते हैं?
बीजेपी से होगा तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.








