
विपक्षी गठबंधन को UPA ही कहेगी बीजेपी, 'INDIA' नाम पर हमला करने से बचेंगे सत्ताधारी नेता
AajTak
विपक्षी गठबंधन को UPA ही कहेगी BJP, INDIA नाम पर हमला करने से बचेंगे सत्ताधारी नेता
बेंगलुरु में हुई विपक्षी बैठक में तय हुआ था कि गठबंधन का नया नाम I.N.D.I.A. यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस होगा. कुछ दिनों तक केंद्र सरकार के नेताओं ने इस नाम पर निशाना भी साधा. लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी के नेता विपक्षी गठबंधन को 'INDIA' नाम से नहीं पुकारेंगे. पार्टी ने तय किया है कि विपक्षी गठबंधन को यूपीए के पुराने नाम से ही पुकारा जाएगा.
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक विपक्ष ने जानबूझकर इंडिया नाम रखा ताकि पुराने कारनामों पर पर्दा डाला जा सके और जनता के मन से UPA की छवि को भुलाया जा सके. लेकिन बीजेपी जनता को कांग्रेस पर लगे आरोपों के बारे में बताती रहेगी. इसीलिए विपक्ष को यूपीए के नाम से ही बुलाया जाएगा. गौरतलब है कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने भी मणिपुर मुद्दे पर हमला बोलते समय बार-बार यूपीए शब्द का ही इस्तेमाल किया.
बेंगलुरु में हुआ विपक्ष का नया नामकरण
गौरतलब है कि 18 जुलाई को बेंगलुरु की बैठक में ही विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन को नया नाम 'INDIA' दिया था. विपक्ष की इस INDIA की फुल फॉर्म है- 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस' यानि भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन.
दो चरण की बैठक हुई पूरी अब तीसरी की बारी
फिलहाल यह विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कड़ी टक्कर देने की भरपूर कोशिश में जुटे हैं. विपक्षी दलों ने पहले पटना में बैठक कर तय किया कि वे सभी कैसे साथ आ सकते हैं? इस पर मंथन किया तो बेंगलुरु में बैठक के बाद गठबंधन के नाम का ऐलान कर दिया. इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A. की अगली बैठक अगस्त में होनी है. मुंबई में होने जा रही इस बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा होनी है. मुंबई में ये बैठक 25-26 अगस्त को हो सकती है. इसकी तैयारियों का जिम्मा पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को सौंपा गया है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








