
विपक्षी एकता की मेगा मीटिंग से पहले घमासान! AAP की शर्तों पर कांग्रेस-JDU ने दिखाए तेवर, BJP ने कसा तंज
AajTak
आम आदमी पार्टी के सूत्रों से खबर आई है कि अध्यादेश पर कांग्रेस राज्यसभा में अगर AAP का समर्थन नहीं करेगी, तो आम आदमी पार्टी इस विपक्षी बैठक से बायकॉट करेगी. वहीं कांग्रेस और जेडीयू ने भी अपना स्टैंड साफ कर दिया है.
2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले बिहार के पटना में विपक्षी दलों की 23 जून को अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के नेता पहुंचना शुरू भी हो गए हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी के सूत्रों से खबर आई है कि अध्यादेश पर कांग्रेस राज्यसभा में अगर AAP का समर्थन नहीं करेगी, तो आम आदमी पार्टी इस विपक्षी बैठक से बायकॉट करेगी.
क्या है कांग्रेस का स्टैंड?
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के इस बयान के बाद कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक में सिर्फ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी ना कि अध्यादेश पर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि यह बैठक देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की बैठक है, जिनको देश की चिंता है ना की सौदेबाजी करने वालों की.
बीजेपी ने कसा केजरीवाल पर तंज
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस का अध्यादेश पर समर्थन न मिलने पर विपक्ष की बैठक में आम आदमी पार्टी के वॉयक़ट वाले बयान पर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अब आया है ऊंट पहाड़ के नीचे.. अब देखिए केजरीवाल का कर्म क्या-क्या होता है. मनोज तिवारी ने विपक्षी एकता और उस बैठक में केजरीवाल के जाने पर हमला करते हुए कहा कि जो एक-दूसरे को गाली देते रहते हैं, जितने हाथ मिल रहे हैं, सभी खतरनाक केमिकल से रंगे हुए हैं. केजरीवाल कह रहे हैं कि मेरा एजेंडा पहले रखो. पहली बार केजरीवाल का एजेंडा इतना बड़ा हो गया है. वक़्त आने पर ये सारी पार्टियां केजरीवाल को ऐसी जगह छोड़ेंगी कि उनके जैसा कदम कोई और न उठाए.
जेडीयू ने कहा- अध्यादेश पर बात नहीं होगी

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










