
'विधायिका और न्यायपालिका एक दूसरे के खिलाफ नहीं...', जस्टिस वर्मा के घर कैश कांड पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़
AajTak
जस्टिस यशवंत वर्मा के नई दिल्ली स्थित घर पर नोटों की गड्डियां मिलने पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि मुद्दा संस्थाओं के बीच का नहीं है. ऐसा नहीं है कि कार्यपालिका, विधायिका या न्यायपालिका एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं. इससे एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अगर न्याय में नियुक्तियों के लिए बने सिस्टम राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द नहीं किया होता तो 'चीजें अलग होतीं'.
राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका एक दूसरे के खिलाफ टकराव की मुद्रा में नहीं हैं और उन्हें नियंत्रण और संतुलन के साथ मिलकर काम करना होगा.
उन्होंने राज्यसभा में यह टिप्पणी की. इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर न्याय में नियुक्तियों के लिए बने सिस्टम राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द नहीं किया होता तो 'चीजें अलग होतीं'.
मंगलवार को राज्यसभा में एनजेएसी की चर्चा जस्टिस यशवंत वर्मा के नई दिल्ली स्थित घर पर नोटों की गड्डियां मिलने के विवाद के बीच हुई.
बता दें कि धनखड़ ने इस विवाद के परिणामों और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई थी.
इस मामले में जगदीप धनखड़ ने बुधवार को शाम साढ़े 4.30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है.
कल धनखड़ ने कहा था, "मैं सदन को यह बताना चाहता हूं कि कल हमने उस मुद्दे पर बहुत उपयोगी बातचीत की, जो जनता के मन में उथल-पुथल मचा रहा है."

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









