
विधायक जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल निलंबित, ड्यूटी से गायब होने पर DCP ने लिया एक्शन
AajTak
विधायक ने हाल ही में क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त (DCP) दीक्षित गेदाम से मुलाकात की और अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी. डीसीपी गेदाम ने इसके बाद जीशान सिद्दीकी के घर जाकर उनकी सुरक्षा का जायजा लिया और पाया कि कांस्टेबल विशाल अशोक थांगे अपनी ड्यूटी से गायब हैं.
मुंबई में विधायक जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया. दरअसल, डीसीपी के औचक निरीक्षण के दौरान वह अपनी ड्यूटी से गायब पाया गया था. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी साझा की.
इसी महीने की 12 तारीख को बांद्रा पूर्व विधायक और पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी की निर्मल नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं. इस वारदात के बाद बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
हालांकि, विधायक ने हाल ही में क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त (DCP) दीक्षित गेदाम से मुलाकात की और अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी. डीसीपी गेदाम ने इसके बाद जीशान सिद्दीकी के घर जाकर उनकी सुरक्षा का जायजा लिया और पाया कि कांस्टेबल विशाल अशोक थांगे अपनी ड्यूटी से गायब हैं.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब जीशान सिद्दीकी किसी आधिकारिक उद्देश्य से अपने घर से निकल रहे थे, तब कांस्टेबल विशाल अशोक थांगे अपनी निर्धारित ड्यूटी स्थान पर नहीं थे. प्रारंभिक जांच के बाद कांस्टेबल थांगे को निलंबित कर दिया गया. उनके खिलाफ विस्तृत विभागीय जांच शुरू की गई है.
संयोगवश, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल श्याम सोनवणे को भी लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








