
विधायक गए, सांसद भी जाने को 'तैयार', एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे में 'पैचअप' के कितने आसार?
AajTak
Maharashtra political crisis: शिवसेना के विधायकों के टूटने के बाद अब सांसदों के भी पाला बदलने के आसार हैं. वहीं, एक केंद्रीय मंत्री के दावों ने इस कयासों को और हवा दे दी. केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना में विभाजन का लोकसभा पर भी असर पड़ेगा. बीजेपी नेता ने कहा, पार्टी के कुल 19 में से कम से कम 12 सांसद पाला बदलने के लिए तैयार हैं.
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी की सरकार गिर गई. बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें सीएम बन गए हैं. विधायकों की बगावत के बाद अब कुछ सांसद भी उद्धव गुट के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं. एक बीजेपी नेता ने तो यहां तक दावा किया है कि शिवसेना के 19 में से 12 सांसद पाला बदलने के लिए तैयार हैं. जबकि, शिवसेना के कुछ सांसदों ने उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे से सुलह करने की सिफारिश की है. लेकिन क्या ऐसा होगा, ये बड़ा सवाल है.
दरअसल, शुक्रवार शाम उद्धव ठाकरे ने शिवेसना सांसदों की बैठक बुलाई थी. न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इस बैठक में शिंदे गुट से पैचअप करने की सलाह दी गई. सूत्रों ने बताया कि उद्धव के साथ बैठक में कहा गया कि शिवसेना के भविष्य के लिए बागी गुट के साथ रहना फायदेमंद रहेगा. हालांकि, इस पर उद्धव ठाकरे ने क्या रिएक्शन दिया, इसे लेकर कोई जानकारी फिलहाल नहीं है.
उद्धव ठाकरे पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?
उद्धव गुट को साथ लाने का सवाल एकनाथ शिंदे से भी किया गया. सीएम की कुर्सी संभालने के बाद एकनाथ शिंदे से आजतक ने जब सवाल पूछा गया कि क्या वे उद्धव ठाकरे को साथ लाने की कोशिश करेंगे, इस पर उन्होंने कहा, जो भी फैसले होंगे, हम 50 विधायकों से बात करके ही कदम उठाएंगे. एकनाथ शिंदे ने कहा, अभी तो हम शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना रहे हैं. एक मजबूत सरकार महाराष्ट्र को देंगे. आगे जैसे-जैसे होता है, देखते जाइए, आगे के जो भी निर्णय हैं, हमारे 50 विधायकों से बात करके ही हर कदम उठाया जाएगा.
जब एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि क्या वे शिवसेना प्रमुख बनने की कोशिश करेंगे? इस पर शिंदे ने कहा, हमारी ऐसी कोई कोशिश नहीं है. यानी पैचअप की नई थ्योरी पर दोनों गुटों की तरफ से कोई क्लियर संदेश अभी नहीं है. उधर, उद्धव सख्त मूड में जरूर नजर आ रहे हैं. उन्होंने एकनाथ शिंदे को शिवसेना के सभी पदों से हटा दिया है.
उद्धव के साथ मीटिंग में शिवसेना के 3 सांसद नहीं पहुंचे

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








