
'विधानसभा सेशन दो हफ्ते का टूर प्रोग्राम...', कर्नाटक के जेडीएस विधायक ने स्पीकर को लिखा पत्र
AajTak
कर्नाटक के जेडीएस विधायक ने स्पीकर को पत्र लिखकर कहा है कि शीतकालीन सत्र के दौरान भोजन या भत्ता, सरकार की ओर से दी जाने वाली कोई भी सुविधा स्वीकार नहीं करेंगे.
कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले जनता दल (सेक्यूलर) के विधायक शरणगौड़ा कंदकूर ने स्पीकर को पत्र लिखा है. जेडीएस विधायक ने स्पीकर को पत्र लिखकर कहा है कि हम आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान किसी भी प्रकार का कोई भत्ता स्वीकार नहीं करेंगे.
उन्होंने स्पीकर से अपने लिए खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं बाहर से लेकर विधानसभा आने की इजाजत भी मांगी है. जेडीएस विधायक ने कहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान सरकार की ओर से दी जाने वाली किसी भी सुविधा का लाभ नहीं लेंगे. उन्होंने नॉर्थ कर्नाटक की समस्याओं और मुद्दों को लगातार नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.
जेडीएस विधायक शरणगौड़ा कंदकूर ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि हर साल विधानसभा सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन नॉर्थ कर्नाटक की समस्याओं का कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आता. उन्होंने कहा है कि नॉर्थ कर्नाटक के विकास पर चर्चा के नाम पर हर साल 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च होते हैं. लेकिन इसका कोई असर जमीन पर नजर नहीं आता.
यह भी पढ़ें: 'नंगा करके चौराहे पर घुमाऊंगा', सिद्धार्थनगर में अपना दल (एस) विधायक ने PWD अधिकारी को धमकाया, वीडियो वायरल
जेडीएस विधायक ने कहा कि पिछली बार विधानसभा से पारित हुए प्रस्तावों के संबंध में भी जनता को कोई जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि विधानसभा का यह सेशन दो हफ्ते का टूर प्रोग्राम बन गया है. जेडीएस विधायक शरणगौड़ा ने कहा कि विधानसभा सेशन में सिर्फ बातें होती हैं, फैसले नहीं. विधायक सिर्फ अनुदान और नई परियोजनाओं की उम्मीद में आते हैं, लेकिन नतीजा शून्य रहता है.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: कांग्रेस विधायक सतीश सैल पर ED की कार्रवाई, 21 करोड़ की संपत्ति जब्त

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









