
विदेश मंत्री के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को न्योता, क्या भारत आएंगे शहबाज शरीफ?
AajTak
पाकिस्तान की ओर से बार-बार भारत के साथ रिश्ते सुधारने की अपील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री और चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण भेजा है. मई 2023 में गोवा में होने वाले इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी जल्द ही निमंत्रण भेजा जाएगा.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील के बाद भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और चीफ जस्टिस को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के बैठक में भारत आने का न्योता दिया है.
मई 2023 में गोवा में होने वाले इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी जल्द ही निमंत्रण भेजा जाएगा.
इस साल शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता भारत कर रहा है. अध्यक्ष देश के निमंत्रण को एक रेगुलर रूटीन माना जाता है. लेकिन पाकिस्तान को न्योता देना इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी खराब चल रहे हैं.
महंगाई और नकदी का संकट झेल रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हाल ही में पीएम मोदी से बातचीत की अपील की थी. पाकिस्तान की ओर से बार-बार भारत के साथ रिश्ते सुधारने की अपील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री और चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण भेजा था.
अधिकारिक जानाकारी के अनुसार, एससीओ शिखर सम्मेलन की बैठक का निमंत्रण भारतीय उच्चायोग ने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को दिया है. हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान निमंत्रण स्वीकार करेगा या नहीं.
एक दशक बाद पाकिस्तान के किसी शीर्ष नेता का होगा भारत दौरा

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






