
विदेशी बाजार में इंडियन कार-बाइक्स की धूम! 25 लाख से ज्यादा गाड़ियां हुईं एक्सपोर्ट, सबसे ज्यादा इस ब्रांड की डिमांड
AajTak
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर (SIAM) के शैलेश चंद्रा ने कहा, "लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसे बाजारों में बीते कुछ सालों में कई अलग-अलग कारणों से मंदी छा गई थी. लेकिन अब वो तेजी से उभर रहे हैं. इससे एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है."
इस वित्त वर्ष के बीते 6 महीने इंडियन ऑटो सेक्टर के लिए काफी बेहतर रहे हैं. पहली छमाही में वाहन निर्माताओं ने न केवल घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि निर्यात बाजार में भी साल-दर-साल आधार पर बिक्री में 14 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. पैसेंजर व्हीकल और टू-व्हीलर्स का शिपमेंट तेजी से बढ़ा ही है.
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-सितंबर की अवधि में कुल निर्यात 25,28,248 यूनिट्स रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 22,11,457 यूनिट्स की तुलना में 14 प्रतिशत ज्यादा है. SIAM के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा, "लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसे प्रमुख बाजार, जो विभिन्न कारणों से धीमे पड़ गए थे, उन्होनें फिर से रफ़्तार पकड़ी है. जिसके चलते भारत से एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है."
शैलेश चंद्रा ने कहा, "लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसे बाजारों में बीते कुछ सालों में कई अलग-अलग कारणों से मंदी छा गई थी. लेकिन अब वो तेजी से उभर रहे हैं. बीते सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो मौद्रिक संकट के कारण वित्त वर्ष 24 में ऑटोमोबाइल निर्यात में 5.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी. पिछले वित्त वर्ष में कुल निर्यात 45,00,492 यूनिट्स था, जबकि वित्त-वर्ष 23 में यह 47,61,299 यूनिट्स था. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में पैसेंजर करों की शिपमेंट साल-दर-साल 12 प्रतिशत बढ़कर 3,76,679 यूनिट्स हो गई है.
फोटो: जापान एक्सपोर्ट होती Maruti Fronx की पहली खेप. मारुति सुजुकी की धूम:
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा पैसेंजर कारों को एक्सपोर्ट किया है. इस दौरान कंपनी 1,47,063 यूनिट्स वाहनों के शिपमेंट के साथ टॉप बनी हुई है. जो पिछले साल के इस समयावधी में एक्सपोर्ट किए गए 1,31,546 यूनिट्स की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है. हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Fronx की पहली खेप अपने पैरेंट कंपनी सुजुकी के होम ग्राउंड यानी जापान भेजा है.
दूसरी ओर हुंडई मोटर इंडिया ने 84,900 यूनिट्स कारों का निर्यात किया, जो पिछले वित्त वर्ष के अप्रैल-सितंबर अवधि में एक्सपोर्ट किए गए 86,105 यूनिट्स के मुकाबले तकरीबन 1 प्रतिशत कम है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








