
विजय शाह, रामगोपाल यादव के बाद जगदीश देवड़ा के बिगड़े बोल... MP से UP तक, सेना के अपमान पर मचा घमासान
AajTak
भारतीय सेना की बहादुरी और विशेषकर महिला अफसरों के साहस ने देश को गर्वित किया है, लेकिन हाल ही में उनकी भूमिका राजनीति के विवादों में फंस गई है. मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक, जाति-आधारित विवाद ने सेना का सम्मान ठेस पहुंचाई है. सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, न्यायपालिका से निष्पक्ष जांच की उम्मीद है. देश की वीरांगनाओं के नाम पर राजनीति बंद कर सभी को सैन्य सम्मान बनाए रखने और एकजुट होकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है.
यह गर्व की बात है कि हिंदुस्तान की सेना के पराक्रम के आगे दुश्मन चारों खाने चित्त हो गया. लेकिन यह अफसोस की बात है कि उसी शौर्य के नाम पर सियासत हो रही है. यह अभिमान की बात है कि भारतीय सेना की अफसर बेटियों ने दुश्मनों को सबक सिखाया है. लेकिन यह निराशाजनक है कि देश में उन्हीं वीरांगनाओं के नाम पर घटिया राजनीतिक बयानबाजी चल रही है.
पहले कर्नल सोफिया को लेकर बयानबाजी हुई. फिर विंग कमांडर व्योमिका के लिए जाति सूचक शब्द कहे गए. और अब आरोप है कि मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पूरी सेना से ही प्रधानमंत्री के चरणों में नमन करा दिया. हालांकि जगदीश देवड़ा अब सफाई दे रहे हैं और अपने कहे का असली निहितार्थ समझा रहे हैं. लेकिन राजनीति ने मौका तलाश लिया. भोपाल में दिन भर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया कि मंत्री विजय शाह को बर्खास्त किया जाए. हालांकि सीएम मोहन यादव ने कह दिया है कि मामला कोर्ट में है तो कोर्ट से ही फैसला होगा. यानी फिलहाल विजय शाह की कुर्सी सलामत है.
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं पर सुनवाई
उधर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई तो हाईकोर्ट का आदेश जमा किया गया. विजय शाह ने दूसरे दिन सुनवाई का अनुरोध किया. इसी बीच दो और हस्तक्षेप याचिकाएं डाली गईं जिनमें एक याचिका में कहा गया है कि विजय शाह पर दर्ज मुकदमे में लगी धारा के हिसाब से मंत्री ने संप्रभुता के खिलाफ बयान देकर अपनी शपथ का भी उल्लंघन किया है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट सोमवार को इन सभी अर्जियों पर सुनवाई करेगा.
रामगोपाल यादव के बयान पर यूपी में घमासान
लेकिन इस बीच राजनीति उत्तर प्रदेश में भी हो रही है. विश्व हिंदू परिषद ने समाजवादी पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के विरुद्ध थाने में शिकायत देकर मुकदमे की मांग की है. बीजेपी से लेकर बीएसपी तक ने रामगोपाल यादव के बयान को दलित विरोधी और विंग कमांडर व्योमिका के खिलाफ अपमानजनक बयान माना है. सभी पक्ष के अपने दावे, अपने आरोप, अपनी सफाई है. वो सब आपको सुनाएंगे. लेकिन पहले यह रिपोर्ट देख लेते हैं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









