
विचाराधीन कैदी को छुड़ाने कोर्ट रूम पहुंचा दोस्त, पुलिसकर्मियों पर किया हमला
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे के एक कोर्ट से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपने विचाराधीन कैदी दोस्त को कोर्ट से छुड़ाने की कोशिश की. वहीं, जब वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे भगाया तो उसने पुलिसकर्मियों पर हमला भी कर दिया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक कोर्ट रूम में 19 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने विचाराधीन कैदी दोस्त को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की. इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया. एक एजेंसी के मुताबिक आरोपी सुजीत गुप्ता ने मंगलवार दोपहर कल्याण कोर्ट के एक कोर्ट रूम में इशारों के जरिए नागेश दांडे से बात करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से चले जाने को कहा.
यह भी पढ़ें: क्या पुणे में कुएं के पानी से फैल रहा गुलेन बैरी सिंड्रोम? 80 % केस जहां से आए उस इलाके में यहीं से होती है वॉटर सप्लाई
एक अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धक्का दिया. हंगामे के दौरान उसने दांडे को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की भी कोशिश की. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने गुप्ता को काबू में कर लिया.
आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुई FIR
साथ ही पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 (किसी सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला भी दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें: पुणे: 150 फीट गहरी खाई में गिरी ईको कार, एक की मौत, 5 घायल

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









