
विंटर टूरिज्म पर PM मोदी का जोर, सुनिए 'मन की बात' में क्या कहा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार को) देशवासियों को अपने ''मन की बात'' कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। यह मन की बात कार्यक्रम का 128वां एपिसोड था. मन की बात में पीएम मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बनाए गए महाभारत अनुभव केंद्र का जिक्र करते हुए कहा कि आप महाभारत का केंद्र में अनुभव कर सकते हैं. इसके अलावा, पीएम ने गीता महोत्सव का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने भारत में टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि भारत में विंटर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










