
वायरल होने के चक्कर में जान दांव पर! रेलवे पुल पर ट्रेन के सामने रील शूट करते दिखे कपल, Video
AajTak
हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को दंग कर दिया. इसमें एक कपल रेलवे पुल पर रील बनाते हुए नजर आता है, और तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन उन दोनों के बेहद करीब से गुजर जाती है.
सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने की चाहत अब कई लोगों को खतरनाक रास्तों पर ले जा रही है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. इस वीडियो में एक पुरुष और महिला रेलवे पुल पर रील शूट करते हुए नजर आ रहे हैं, तभी अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेन आ जाती है.इतनी नजदीक से कि कुछ इंच का फर्क उनकी जान बचा लेता है.
वीडियो को X यूजर Gems ने शेयर किया. इसमें देखा जा सकता है कि महिला और पुरुष पुल के किनारे बेहद खतरनाक तरीके से चलते हुए रील बना रहे हैं. पुरुष स्लो मोशन में महिला का पीछा करता दिखता है, जैसे किसी रोमांटिक सीन की शूटिंग चल रही हो, लेकिन तभी पीछे से एक ट्रेन तेजी से आती है.
वीडियो में साफ दिखता है कि ट्रेन उनसे बेहद करीब से गुजरती है, और हवा के झोंके से दोनों लगभग संतुलन खो देते हैं,फिर भी वे बिना डरे कैमरे की ओर देखकर रील शूट करते रहते हैं.
देखें वीडियो
इस वीडियो में कई कमेंट भी किए. किसी ने कमेंट में करते हुए लिखा कि जरा सा कंटेट की लिए ये ट्रेजेडी में बदल सकता है. किसी ने कहा ये रेलवे की सुरक्षा से खिलवाड़ है. दूसरे ने कहा कि हमारा देश आगे क्यों नहीं बढ़ पाता? क्योंकि ऐसे असंवेदनशील लोग अपनी जान को मनोरंजन बना लेते हैं.तीसरे ने लिखा कि फेम की भूख ने अब समझदारी की कब्र खोद दी है.
कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि ऐसे खतरनाक स्टंट्स और रील बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माना होना चाहिए, ताकि बाकी लोग सबक ले सकें.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











