
वायरल बेबी मंकी से जुड़ा दिल्ली पुलिस का ट्वीट चर्चा में, लिखी थी ये बात!
AajTak
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वायरल हो रहे बेबी मंकी की कहानी में अब नया मोड़ आ गया है. दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसकी खूब सहारना हो रही है.
कुछ दिनों से बेबी मंकी की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को देख हर कोई इमोशनल हो रहा है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने पोस्ट शेयर किया है. आमतौर पर पुलिस का खिलौनों या वायरल हो रहे वीडियो से कोई संबंध नहीं होता. फिर भी इस हफ्ते दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें ये दोनों चीजें एक साथ दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में एक कांस्टेबल अपने खिलौने को पकड़े हुए बंदर का हाथ प्यार से पकड़ा हुए है. इसके कैप्शन में लिखा है कि पंच की कहानी हमें याद दिलाती है कि हर किसी को किसी न किसी की जरूरत होती है और हम हमेशा आपके लिए मौजूद हैं. 112 डायल करें.
दे रहे हैं यह मैसेज दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक नन्हे मकाक बंदर की कहानी को करुणा और संवेदनशीलता का संदेश देने के लिए इस्तेमाल किया है. यह बंदर जापान के इचिकावा सिटी चिड़ियाघर में रहता है और अपनी इमोशनल कहानी के कारण दुनियाभर में चर्चा में है.
सोशल मीडिया पोस्ट
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस नन्हे बंदर का जिक्र करते हुए लोगों से अपील की कि वे दूसरों के प्रति दया और समझदारी का व्यवहार करें. पुलिस ने इस कहानी को उदाहरण बनाकर कहा कि समाज में हर व्यक्ति को अपनापन और सहारा मिलना चाहिए. संदेश में यह भी जोड़ा गया कि करुणा और सहयोग से ही एक सुरक्षित और बेहतर समाज बनाया जा सकता है.
लोग कर रहे हैं तारीफ
दिल्ली पुलिस की इस पहल को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और लोग इसे सकारात्मक सोच फैलाने की दिशा में एक अच्छा कदम बता रहे हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











